फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Pulkit's selection in the state youth volleyball team

प्रदेश यूथ वॉलीबाल टीम में पुलकित का चयन

Sun, 10 Apr 2022 10:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
Pulkit's selection in the state youth volleyball team
नरहीं। भारतीय वॉलीबाल महासंघ की ओर से रुद्रपुर उत्तराखंड में 11 से 16 अप्रैल तक आयोजित होने वाली 23वीं राष्ट्रीय यूथ वॉलीबाल चैम्पियनशिप में प्रतिभाग करने वाली उत्तर प्रदेश यूथ पुरूष टीम में जनपद के पुलकित राय का चयन हुआ है। पुलकित जनपद के सोहांव गांव के निवासी हैं। इसके पूर्व 2020 में आन्ध्र प्रदेश में आयोजित जूनियर नेशनल चैम्पियनशिप में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। साथ ही मध्य प्रदेश में आयोजित अन्डर 19 स्कूल्स नेशनल में भी पुलकित ने स्वर्णिम सफलता हासिल की थी।
विज्ञापन

खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश वॉलीबाल एसोसिएशन के समन्वय से पीलीभीत में एक से 10 अप्रैल को संचालित %उत्तर प्रदेश यूथ पुरूष एवं महिला वॉलीबाल टीम के प्रशिक्षण शिविर के आखिरी दिन रुद्रपुर प्रस्थान करने वाली पुरूष एवं महिला यूथ टीम का फाइनल चयन किया गया। विदित हो कि यूथ नेशनल चैम्पियनशिप में प्रतिभाग करने वाली उक्त पुरूष टीम के मैनेजर की भूमिका जनपद के ही नीरज राय को दी गयी है। इस तरह उक्त चैम्पियनशिप में जनपद को दोहरा प्रतिनिधित्व मिला है। पुलकित फिलहाल भारतीय खेल प्राधिकरण के रायबरेली छात्रावास में वॉलीबाल का अभ्यास करते हैं। पुलकित ने वॉलीबाल का ककहरा अपने गांव सोहांव के खेल मैदान पर ही सीखा था। पुलकित अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता पंकज कुमार राय एवं माता पूनम राय से मिलने वाले भरपूर समर्थन को देते हैं। साथ ही पुलकित अपने मामा व वरिष्ठ राष्ट्रीय खिलाड़ी सुनील राय (वर्तमान में बीएलडब्लू वाराणसी में खेल कोटा से कार्यरत) को अपना आदर्श मानते हैं। पुलकित का कहना है कि मामा की ही प्रेरणा थी कि वॉलीबाल की तरफ आकर्षित हुआ। पुलकित की उक्त उपलब्धि पर जिला वॉलीबाल एसोसिएशन से नीरज राय ने कहा कि %पुलकित राय जनपद को पूर्व में भी राष्ट्रीय फलक पर स्वर्णिम सफलता दिला चुके हैं, इस बार भी आशा है कि पुलकित प्रदेश व जनपद को गौरवान्वित करेंगे ।% क्रीड़ाधिकारी बलिया डॉ अतुल सिन्हा, सनबीम स्कूल अगरसंडा के निदेशक डॉ अरूण सिंह %गामा%, पवन कुमार राय, अजीत कुमार राय, प्रफुल्ल कुमार श्रीवास्तव, निरंजन राय, अशोक राय, रमेश राय, सुधांसु यादव, मंजूर अली, देवव्रत राय, अमरेंद्र राय, मनीष, शुभम राय आदि ने बधाई देते हुए शुभकामनाएं दीं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed