फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Public health units will be constructed at health centres in seven blocks

Ballia News: सात ब्लाॅकों के स्वास्थ्य केंद्रों पर पब्लिक हेल्थ यूनिट का होगा निर्माण

Tue, 01 Jul 2025 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jul 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Public health units will be constructed at health centres in seven blocks
बलिया। ब्लाॅक स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है। मरीज अब घर के नजदीक ही खून की जांच करवा सकेंगे। इसके लिए जिला अस्पताल तक दौड़ नहीं लगानी होगी। इस सुविधा के लिए जिले के सात ब्लॉकों में पब्लिक हेल्थ यूनिट व ब्लॉक पब्लिक हेल्थ लैब, बीएचएचआईएस का निर्माण होगा। करीब 552 लाख रुपया से अधिक खर्च होगा।
विज्ञापन

सीएचसी-पीएचसी पर न होने वाली जांचों का यहां सैंपल लेकर आधुनिक मशीनों से जांच की जाएगी। इसकी रिपोर्ट मरीजों के पंजीकृत नंबर पर मिल जाएगी। इसमें तैनात चिकित्सक मरीजों का इलाज भी करेंगे।
विज्ञापन

जिले के हनुमानगंज ब्लाॅक के वैना पीएचसी, चिलकहर सीएचसी, रसड़ा सीएचसी, गड़वार ब्लाॅक के रतसर सीएचसी, पंदह सीएचसी, बांसडीह सीएचसी व मनियर पीएचसी में पब्लिक हेल्थ यूनिट निर्माण के लिए भूमि चिन्हित हो गई है। हेल्थ यूनिट निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ के अधीन 21 सीएचसी और 17 पीएचसी का संचालन होता है। पीएचसी पर न होने वाली जांच सीएचसी से कराई जाती है। सीएचसी स्तर पर 30-40 जांचों की सुविधा है। यहां न होने वाली हॉर्मोनल, बायोकेमेस्ट्री, थायराइड जैसी 70 से ऊपर जांचें अब पब्लिक हेल्थ यूनिट में कराने की सुविधा मिलेगी।

यह सुविधाएं मिलेंगीं : ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट के साथ ही ब्लॉक पब्लिक हेल्थ लैब, बीएचएचआईएस का निर्माण होगा। इसमें जांच, इलाज, टीकाकरण के साथ नियमित चलने वाले स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जानकारी मिलेगी। इसके साथ ही बीमारियों के नियंत्रण और रोकथाम के उपायों की जानकारी मुहैया कराई जाएगी। डॉक्टर से लेकर पैरामेडिकल स्टाफ होंगे, जो सामान्य बीमारी से पीड़ितों को इलाज मुहैया कराएंगे। दवा, पैथोलॉजी और दूसरी जांच की सुविधा उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed