फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Protests for NPA

पशु चिकित्सकों ने मांगा एनपीए

Thu, 16 Jun 2016 10:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो/अमर उजाला, बलिया Updated Thu, 16 Jun 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
Protests for NPA
एनपीए के लिए विरोध प्रदर्शन
जिले के विभिन्न पशु चिकित्सालयों में तैनात पशु चिकित्सा अधिकारियों ने गुरुवार को सदर पशु चिकित्सालय में काली पट्टी बांधकर कार्य बहिष्कार किया। इस दौरान पशु चिकित्सकों ने एनपीए (नान प्रेक्टिशन एलाउंस) प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कहा कि जहां प्रदेश भर में उनके समकक्ष मानव चिकित्सकों को एनपीए दिया जा रहा है। पशु चिकित्सकों को इस लाभ से वंचित कर दिया गया है।
विज्ञापन


संघ के अध्यक्ष डा. सत्यप्रकाश ने कहा कि प्रदेश सरकार हाईकोर्ट के आदेश के बाद उनके अधिकार को देने में हीलाहवाली कर रहे हैं। इसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। कहा कि अपना आंदोलन तब तक जारी रखेंगे, जब तक मांगें पूरी नहीं की जातीं। अपने न्यायोचित मांगों के समर्थन में हम सामूहिक अवकाश लेकर विरोध दर्ज कराते रहेंगे। कहा कि हमें एनपीए दिया जाए या कार्यदिवस के बाद प्रैक्टिस की छूट दी जाए।
विज्ञापन


 अभी हाल ही में केंद्र सरकार ने एक पत्र लिखकर सभी राज्यों के पशु चिकित्सकों को एनपीए दिए जाने की बात कही है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, बंगाल, बिहार में पशु चिकित्सकों को एनपीए का लाभ मिल रहा है। फिर यहां के पशु चिकित्सकों को वंचित क्यों रखा गया है। इस मौके पर डा. सुशील कुमार, इमाम सिद्दीकी, डा. रविंद्र कुमार चक्रवर्ती, डा. हरिश्चंद, डा. टीजे पांडेय, अलतमस रजी, शिवचंद यादव, ए त्रिपाठी, जीवन लाल आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed