फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Protest was held demanding constitutional recognition of Bhojpuri, memorandum submitted

Ballia News: भोजपुरी को संवैधानिक मान्यता दिलाने की मांग को लेकर दिया धरना, सौंपा ज्ञापन

Tue, 12 Dec 2023 11:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Dec 2023 11:46 AM IST
विज्ञापन
Protest was held demanding constitutional recognition of Bhojpuri, memorandum submitted
बलिया। भोजपुरी भाषा की संवैधानिक मान्यता की मांग को लेकर प्रगतिशील भोजपुरी समाज के तत्वावधान में कलेक्ट्रेट परिसर में सोमवार को धरना दिया। इस दौरान पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। धरना सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय संगठन के सचिव रविंद्र नाथ यादव ने कहा कि भोजपुरी को सांस्कृति विरासत की अनमाले धरोहर करार दिया। कहा कि भोजपुरी हमारी मातृ भाषाई अस्मिता की पहचान है। वरिष्ठ साहित्यकार भोला प्रसाद आग्नेय ने भोजपुरी को संस्कार और सरोकार की भाषा बताते हुए मान्यता नहीं दिए जाने पर सरकार को आड़े हाथों लिया। विजय बहादुर यादव ने भोजपुरी को रीति-नीति की भाषा बताया। कहा कि भोजपुरी क्षेत्र की आन, बान, शान, स्वाभिमान भोजपुरी में ही संरक्षित है। धरना सभा को डॉ. रामगोविंद प्रजापति, अवध बिहारी मितवा, बृजमोहन अनारी, श्रीराम प्रसाद सरगम, उत्तम राम, राजनारायण यादव, झारखंडे राय,फतेहचंद्र बेचैन, अमरेश यादव, विजय शंकर तिवारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed