फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Protest of erosion victims ends

Ballia News: कटान पीड़ितों का धरना समाप्त

Sat, 19 Oct 2024 05:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2024 05:03 AM IST
विज्ञापन
Protest of erosion victims ends
बलिया। नदी कटान, खेती एवं गांव बचाओ संघर्ष समिति के तत्वावधान में 11 सूत्रीय मांगों काे लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में चल रहा धरना शुक्रवार को नगर मजिस्ट्रेट इंद्रकांत द्विवेदी के आश्वासन पर समाप्त हो गया।
विज्ञापन

धरनारत लोगों ने मांग की कि सरयू एवं गंगा नदी के कटान का स्थाई समाधान के लिए तटबंध और पक्का ठोकर का शीघ्र निर्माण कराया जाए। सरयू एवं गंगा नदी कटान से प्रभावित गांवों के लोगों का फसली ऋण, स्वयं सहायता समूह ऋण व निजी माइक्रो फाइनेंस कंपनियों के कर्जे सहित सभी प्रकार के कर्ज माफ किया जाए। खरीद-दरौली, चांदपुर सेतु निर्माण में भ्रष्टाचार, सरकार के धन की बंदरबाट व अनियमितता के कारण तीव्र हुए कटान की जांच कराकर दोषियों को दंडित किया जाए। सेतु निर्माण में अतिरिक्त पीलर न बढ़ाया जाए एवं पक्का निर्माण करके नदी की मूल धारा में वापस लाया जाए। सरयू नदी की धारा के बाढ़ व कटान को सीमित करने के लिए नदी के मध्य में गहरा किया जाए। सरयू, गंगा नदी कटान क्षेत्र के सभी पीड़ितों का बिजली बिल माफ करने सहित अन्य मांगे शामिल है। धरना सभा में कन्हैया शाही, बलवंत यादव, तेजनारायण, अंजू देवी, रजनीश यादव, राहुल वर्मा, जनार्दन सिंह, गरीब राजभर, रामप्रवेश पासवान, गीता देवी, सुमित्रा देवी, सुशीला देवी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed