फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   protest of DIOS in ballia

जिला विद्यालय निरीक्षक के खिलाफ धरने पर बैठे शिक्षक

Tue, 23 Mar 2021 11:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
protest of DIOS in ballia
विभिन्न मांगों को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के बाहर धरना देते उप्र माध्यमिक शिक्षक स - फोटो : BALLIA
बलिया। उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ (चेतनारायण गुट) के पदाधिकारियों, कार्यकारिणी के सदस्यों तथा शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को जिलाविद्यालय निरीक्षक से मिलने पहुंचा। इस दौरान कक्ष में जिला विद्यालय निरीक्षक के मौजूद न होने शिक्षक धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

धरने को संबोधित करते हुए संघ के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने कहा कि बीते 17 मार्च को प्रांतीय अध्यक्ष चेतनारायण सिंह के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया था। उस दिन भी जिला विद्यालय निरीक्षक के उपस्थित न होने के चलते शिक्षकों ने मांग पत्र सह जिला विद्यालय निरीक्षक को सौंपा था। आरोप लगाया कि जब 22 मार्च को शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल जिला विद्यालय निरीक्षक से मिलने पहुंचे तो उन्होंने इंकार करते हुए कहा कि उन्हें संगठन के प्रतिनिधियों से वार्ता करने का समय नहीं है। इससे क्षुब्ध होकर संगठन के पदाधिकारी, कार्यकारिणी के सदस्य जिला विद्यालय निरीक्षक से मंगलवार को मिलने पहुंचे और धरने पर बैठ गए। धरना में रामबिलास सिंह यादव, रमाशंकर सिंह, आनंद मोहन सिंह, डॉ. आत्मानंद सिंह, डॉ. आत्मानंद सिंह, डॉ. मनीष सिंह, अनुज सिंह, हरिद्वार मिश्र, जयप्रकाश मिश्र, अनिल पांडेय, शिवानंद, संजय सिंह, उमेश चौबे, राजीव तिवारी, शिवकुमार शर्मा, ओमप्रकाश सिंह, बृजेंद्र प्रताप सिंह, सुभाष सिंह, डॉ. श्याम कुमार सिंह, संजीव कुमार, डॉ. विश्वनाथ चौबे, अमरजीत यादव, घनश्याम सिंह, आशुतोष सिंह, अमित श्रीवास्तव, राजकुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed