फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Protest against the rising prices of petroleum products

Ballia News: पेट्रो पदार्थों की महंगाई के विरोध में किया प्रदर्शन

Tue, 19 May 2026 10:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
Protest against the rising prices of petroleum products
कलेक्ट्रेट परिसर में पेट्रो पदार्थों के दामों सहित ​अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन करते कांग्रेस
बलिया। बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल एवं सीएनजी के दामों में वृद्धि तथा नीट के पेपर आउट मामले को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य सत्य प्रकाश उपाध्याय मुन्ना ने कहा कि पेट्रोल, डीजल और सीएनजी के बढ़ते दामों से आम जनता का जीवन प्रभावित हो रहा है, इसलिए हम सभी कांग्रेस जन पेट्रोल, डीजल, एवं गैस पर बढ़े हुए दाम वापस लेने की मांग करते हैं। नीट का पेपर लीक होना देश के लाखों छात्रों और उनके परिवारों के साथ अन्याय है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता और युवाओं के हितों के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी तथा सरकार से इन मुद्दों पर तत्काल कार्रवाई की मांग करती है। जिला उपाध्यक्ष संतोष चौबे ने कहा कि भाजपा के नेता दिखाने के लिए स्कूटी और मोटरसाइकिल से यात्रा की फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं और कुछ ही घंटों में बाद गाड़ियों के साथ दौरा करते हुए दिखाई देते पड़ते। इस मौके पर ओमलता, विजेंद्र पांडेय मुखिया, राजेन्द्र चौधरी, अरुण भारती, परशुराम, विनोद सिंह, सागर सिंह राहुल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed