फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Protest against the Prerna App on DM office

डीएम कार्यालय पर शिक्षकों व कर्मचारियों ने दिया धरना

Fri, 13 Sep 2019 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
Protest against the Prerna App on DM office
बलिया। उप्र शिक्षक महासंघ के बैनर तले शुक्रवार को शिक्षकों व कर्मचारियों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना दिया। इनके समर्थन में विभिन्न संगठनों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान शिक्षकों व कर्मचारियों ने एक स्वर से प्रेरणा एप का विरोध करते हुए वापस करने की मांग की।
विज्ञापन

धरने को संबोधित करते हुए प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अवधेश सिंह ने कहा कि जिस भाजपा सरकार को हम सबने प्रबल समर्थन देकर इस अभिलाषा के साथ सत्ता में पहुंचाया कि वह समाज के सभी वर्गों के हितों का ख्याल रखेगी। आज यह सरकार शिक्षकों व कर्मचारियों के लिए ही घातक सिद्ध हो रही है। उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष धर्मनाथ सिंह ने कहा कि सरकार कर्तव्यनिष्ठ शिक्षकों को बदनाम करके तथा आपस में बांटकर विद्यालयों को निजी हाथों में सौंपने एवं सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए कुचक्र रच रही है। इस मौके पर सुरेंद्र नाथ सिंह, अरूण ओझा, अविनाश उपाध्याय, रविंद्र सिंह, मीरा सिंह, घनश्याम चौबे, संगीता चौबे, कविता सिंह, डा. बृजेश सिंह, रंगनाथ मिश्र समेत हजारों शिक्षक व कर्मचारी मौजूद रहे। संचालन राघेश्याम पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed