{"_id":"67477916cfd915c6780f8d24","slug":"protest-against-charging-double-the-price-of-land-in-dadri-fair-450-shops-remained-closed-ballia-news-c-190-1-svns1007-127626-2024-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: ददरी मेले में भूमि का दोगुना मूल्य वसूलने का विरोध, बंद रहीं 450 दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: ददरी मेले में भूमि का दोगुना मूल्य वसूलने का विरोध, बंद रहीं 450 दुकानें
विज्ञापन
बलिया। ददरी मेले में दुकानों के लिए आवंटित भूमि का मूल्य पिछले वर्ष से दोगुना वसूलने के विरोध में बुधवार को दुकानदारों ने विरोध जताया। 450 दुकानें बंद रहींं। दुकानदारों ने आरोप लगाया कि नगर पालिका प्रशासन दुकानदारों से जबरन वसूली करा रहा है।
ददरी मेले में आए दुकानदार जाफर अहमद ने कहा कि पिछले साल नगर पालिका द्वारा प्रति लट्ठा छह हजार रुपये का रेट लिया गया। इस वर्ष प्रति लट्ठा 12 से 18 हजार रुपये का रेट लिया जा रहा है, जो दो से तीन गुना ज्यादा है। आरोप लगाया कि पहले नगर पालिका द्वारा फ्रंट व लंबाई और चौड़ाई नापी जाती थी, लेकिन इस बार दुकान के अंदर भी नापी की जा रही है। पहले पालिका की ओर से बिजली भी मुफ्त में मिलती थी। इस बार रात में 12 बजते ही बिजली काट दी जा रही है।
दुकानदार गणेश गुप्ता ने आरोप लगाया कि नगर पालिका और जिला प्रशासन बाहर से आए दुकानदारों से जमीन का मनमाना दर वसूल रही है। पहले स्थान के मुताबिक जमीन का रेट तय होता था, लेकिन इस बार मनमाना रेट लिया जा रहा है। पहले जमीन का पैसा लट्ठे के हिसाब से लिया जाता था, अब चौहद्दी के हिसाब से हो रही वसूली के विरोध में दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद रखी हैं। उधर, नगर पालिका के ईओ सुभाष कुमार ने बताया कि दुकानदारों की समस्या का समाधान कर दिया गया है। जैसे पूर्व की भांति भूमि का आवंटन किया गया है। उसी आधार पर शुल्क भी वसूला जा रहा है।