{"_id":"6aa4456e8d096e68ae0f9a6e","slug":"proposal-worth-8-crore-to-drain-water-from-the-workshop-ballia-news-c-190-1-bal1002-172675-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: वर्कशॉप से पानी निकालने के लिए आठ करोड़ का प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: वर्कशॉप से पानी निकालने के लिए आठ करोड़ का प्रस्ताव
विज्ञापन
जीराबस्ती स्थित रोडवेज के वर्कशाप में हुआ जल जमाव।संवाद
बलिया। जीराबस्ती स्थित रोडवेज वर्कशॉप में बारिश का पानी जमा होने से कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अब पानी की निकासी के लिए 8 करोड़ का प्रस्ताव बनाकर मुख्यालय भेजा गया है।
करीब एक माह से वर्कशॉप परिसर में पानी भरा है। मुख्य गेट से लेकर अंदर तक करीब तीन फीट पानी जमा होने से बसों के आने-जाने और मरम्मत कार्य में दिक्कत हो रही है। पानी के कारण इंजन और मशीनों के खराब होने का खतरा बना हुआ है। मुख्य गेट के पास दलदल होने से बसों के संचालन में भी परेशानी हो रही है।
एआरएम महेश चंद्र पांडेय ने बताया कि वर्कशॉप में जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं है। मुख्य सड़क का पानी भी परिसर में आ जाता है। समस्या के स्थायी समाधान के लिए वर्कशॉप क्षेत्र को सीसी कराने और नाला निर्माण के लिए करीब आठ करोड़ रुपये का प्रस्ताव मुख्यालय भेजा गया है।
विज्ञापन
पानी निकासी के लिए वर्कशॉप को आगे स्थित नाले से जोड़ने की योजना पर भी जांच चल रही है। पिछले वर्ष भी जलभराव के कारण एआरएम कार्यालय तीन माह तक किराये के भवन से संचालित करना पड़ा था।