फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Project Fast Track Campaign in Post Offices to Promote Digital Payments

डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए डाकघरों में प्रोजेक्ट फास्ट ट्रैक अभियान

Sat, 10 Sep 2022 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Sep 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Project Fast Track Campaign in Post Offices to Promote Digital Payments
फेफना। केंद्र सरकार कैशलेस व्यवस्था को प्रोत्साहित करने के लिए डाकघरों में भी ऑनलाइन और डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा दे रही है। डाकिया डाक लाया से डाकिया बैंक लाया तक के सफर में अब डाकघरों के माध्यम से डिजिटल पेमेंट को भी बढ़ावा दिया जाएगा। इससे ग्रामीण इलाकों के लोग भी डिजिटल पेमेंट करना सीख सकेंगे।
विज्ञापन

डाक अधीक्षक ने बताया कि डाककर्मियों को डिजिटल भुगतान प्राप्त करने के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है। डिजिटल ट्रांजैक्शन की प्रगति की निगरानी के लिए ऑनलाइन पोर्टल भी बनाया गया है। जिले के 309 डाकघरों में डिजिटल पेमेंट की सुविधा उपलब्ध करा दी गई है। डाकघरों में स्पीड पोस्ट, रजिस्ट्री पत्र, रजिस्टर्ड पार्सल, रजिस्टर्ड फॉरेन पत्र व अन्य रजिस्टर्ड आर्टिकल्स, इंटरनेशनल एयर पार्सल, एरोग्राम इंटरनेशनल, फ्रैंकिंग मशीन रिचार्ज, बिजनेस पोस्ट, बिल मेल सेवा, विभागीय परीक्षा शुल्क इत्यादि के चार्ज का भुगतान अब डिजिटल पेमेंट के माध्यम से हो सकेगा। पत्र एवं पार्सलों की बुकिंग के दौरान काउंटर क्लर्क द्वारा पॉइंट ऑफ सेल पर पत्र के प्रेषक और प्राप्तकर्ता की सभी जानकारियों को दर्ज करने के उपरांत ग्राहक को रकम बताई जाएगी। क्यूआर कोड को स्कैन कर भुगतान की प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी। उक्त क्यूआर कोड को स्कैन कर किसी भी यूपीआई पेमेंट मोबाइल एप्लीकेशन जैसे डाक पे, गूगल पे, फोन पे, पेटीएम, एमेजन पे, इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक आदि द्वारा डिजिटल भुगतान किया जा सकेगा। भुगतान के बाद रसीद प्रिंट हो जाएगी।
विज्ञापन

डाकघरों में डिजिटल पेमेंट की व्यवस्था के लिए क्यूआर कोड से यूपीआई आधारित ऑनलाइन भुगतान की सुविधा उपलब्ध करा दी गई है। इसके प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए प्रोजेक्ट फास्ट ट्रैक अभियान भी चलाया जा रहा है। - संजय त्रिपाठी, डाक अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed