फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   project

बंद पड़े प्रोजेक्ट पर बाढ़ विभाग ने शुरु कराया कार्य

Mon, 14 Dec 2020 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2020 12:08 AM IST
विज्ञापन
project
रामगढ़। बाढ़ विभाग ने गंगापुर सोनार टोला के समीप 3.69 करोड़ रुपये के बंद पड़े बाढ़ रोधी प्रोजेक्ट का काम शुरू करा दिया लेकिन किसी विभागीय अधिकारी के मौजूद न होने के कारण ठेकेदार ने कार्यों में मनमानी शुरू कर दी है। अमर उजाला में प्रकाशित खबर के बाद बाढ़ विभाग सक्रिय हुआ और अधूरे प्रोजेक्ट को शुरू कराया। इस मामलेे में अमर उजाला के छह दिसंबर के अंक में खबर प्रकाशित की गई थी कि प्रोजेक्ट का काम अधूरा रहने के बावजूद बाढ़ विभाग ने 30 करोड़ का प्रस्ताव बनाकर शासन में भेजा है। इसके बाद बाढ़ विभाग हरकत में आया है। पिछले साल बाढ़ विभाग ने पांच स्थानों पर करीब 60 करोड़ के प्रोजेक्ट का काम शुरू किया। इसमें गंगापुर डगरा के समीप 4.71 करोड़, दुबे छपरा में 8.50 करोड़, नौरंगा में 9.93 करोड़, अठगांवा में 6.71 करोड़ की लागत से बाढ़ रोधी कार्य रहा लेकिन गंगा का जलस्तर बढ़ने के बाद ठेकेदार आधा अधूरा काम छोड़कर भाग गया। इसे लेकर गंगा के मुहाने पर बसे लोगों ने अनशन तक किया लेकिन ठेकेदार के कानों पर जूं तक नहीं रेंगा। बाढ़ विभाग के अधिकारियों ने भी एक न सुनी। मामला सामने आने के बाद जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने बाढ़ विभाग के अधिकारियों को अधूरे पड़े प्रोजेक्ट को पूरा करने का निर्देश दिया। इस पर बाढ़ विभाग ने सोनार टोला रामगढ़ में अधूरे पड़े कार्य को शुरू करा दिया है। उधर, दुबे छपरा और नवरंगा के लोगों ने चेताया कि अगर एक सप्ताह के अंदर बाढ़ रोधी कार्य शुरू नहीं होता है तो हमलोग सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे। विभाग ने सुनार टोला रामगढ़ में अधूरे पड़े प्रोजेक्ट को शुरू तो करा दिया लेकिन इसके लिए जिम्मेदार अधिकारी की तैनाती नहीं की। इससे ठेकेदार ने काम में अनियमितता शुरू कर दी। बाढ़ विभाग के एसडीओ कमलेश कुमार ने बताया कि सोनार टोला रामगढ़ में काम शुरू हो गया है। अन्य स्थानों पर जल्द ही काम शुरू करा दिया जाएगा। कार्यस्थल पर तत्काल एक सहायक अभियंता की ड्यूटी लगाई गई है। मानक के साथ में कोई ठेकेदार लापरवाही बरतता है तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed