फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Project Alankar verification report not received even in eight months

Ballia News: आठ महीने में भी नहीं मिली प्रोजेक्ट अलंकार के सत्यापन की रिपोर्ट

Fri, 29 Nov 2024 01:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
Project Alankar verification report not received even in eight months
बैरिया। अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के जर्जर भवनों के जीर्णोद्धार, मरम्मत, पुनर्निर्माण एवं अवस्थापना के लिए प्रोजेक्ट अलंकार के तहत माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने समितियों से प्रस्तावित कार्यों की सत्यापन रिपोर्ट मांगी है। सुदिष्ट बाबा इंटर कॉलेज रानीगंज के जर्जर भवनों के जीर्णोद्धार की आठ महीने बीतने के बाद भी रिपोर्ट नहीं भेजी गई है।
विज्ञापन

कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. अशोक कुमार पांडेय ने उपजिलाधिकारी बैरिया को पत्र लिखकर प्रस्तावित कार्यों के सत्यापन का अनुरोध किया है। उन्होंने बताया कि कॉलेज में शिक्षण कार्य बाधित हो रहा है और कमरों के अभाव में परीक्षा आयोजन में भी समस्या हो रही है। उन्होंने एसडीएम से कहा कि सत्यापन रिपोर्ट एक सप्ताह के अंदर जिला विद्यालय निरीक्षक के माध्यम से जिलाधिकारी को देना है। वर्ष 2014 में तीन कमरों का आधा-अधूरा निर्माण कर छोड़ दिया गया है। आज तक उक्त कमरों के छत की ढलाई नहीं हुई। 2000 बच्चों के सापेक्ष क्रियाशील 10 कमरे हैं। कुल 20 कमरे होने चाहिए। प्रधानाचार्य ने बताया कि इंटर कॉलेज पर बोर्ड परीक्षा के लिए 1150 परीक्षार्थी आवंटित किए गए हैं।
विज्ञापन

वहीं, एक शिफ्ट में 475 परीक्षार्थियों के परीक्षा देने की क्षमता है। उपजिलाधिकारी बैरिया सुनील कुमार ने बताया कि जल्द ही कॉलेज का निरीक्षण कर सत्यापन रिपोर्ट उच्चाधिकारी को भेज दी जाएगी और शिक्षण कार्य बाधित न हो, इसका पूरा ख्याल रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed