फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   prohibited on vir kuwar singh bridge

वीर कुंवर सेतु पर भारी वाहनों पर लगी रोक

Mon, 09 May 2016 12:25 AM IST
बलिया, उत्तर प्रदेश
बलिया, उत्तर प्रदेश Updated Mon, 09 May 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
prohibited on vir kuwar singh bridge
bridge - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश एवं बिहार परिवहन निगम के बीच बसों का परिचालन निश्चित तौर पर एक ऐतिहासिक फैसला है। बसों के चालू होने से यात्रियों को फजीहत से निजात मिलेगी। लेकिन सवाल यह भी है कि यूपी-बिहार को जोड़ने वाला भरौली में वीर कुंवर सेतु जर्जर होने पर 12 मई 2014 से लोहे का एंगल लगाकर भारी वाहनों को रोक दिया गया है।
विज्ञापन


ऐसे में बलिया-बक्सर रूट पर बसों का परिचालन कैसे संभव है। नए पुल बनने का काम शुरुआती दौर में है। संभावना है कि  पुल बनने में चार साल का समय लग सकता है। ऐसे में इतने दिनों तक इस रूट पर बसों का संचालन बंद होने से यात्री अपनी मंजिल तक कैसे पहुंचेंगे। जैसा कि एनएच-31 पर बलिया से भरौली मार्ग पर रोडवेज की एक भी बस नहीं चलती है। इस मार्ग पर वाराणसी के लिए भी कोई बस नहीं है। गाजीपुर डिपो की बसें भरौली तक ही आती-जाती है। जिससे यात्रियों को बिहार आने-जाने के लिए दूसरे साधनों का उपयोग करना पड़ता है।
विज्ञापन


वीर कुंवर सिंह पुल के बगल में नया पुल का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। उम्मीद है कि पुल चालू होने के बाद बस यात्रा बहाल हो पाएगी। दोनों राज्यों के बीच रूटों पर गौर फरमाया जाय तो  बलिया, बक्सर, आरा, पटना रूट, बलिया, बक्सर, फेफना, चितबडग़ांव, भरौली, उजियार रूट।  बलिया भरौली बक्सर रूट। मऊ, गहमरबारा, वाया बहादुरगंज, सलामतपुर, सिधागर घाट, रसड़ा, प्रधानपुर, लक्षुडीह, बसनिया, उजियार, भरौली, बक्सर रूट। बलिया से बेल्थरा, मैरवा, सिवान। बलिया मांझीघाट, छपरा रूट है। इस रूट पर दोनों तरफ से बसें आएंगी और जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बलिया से सीवान और छपरा के लिए बसों का परिचालन आसानी से शुरू हो जाएगा। लेकिन बलिया-बक्सर जाने के लिए वीर कुंवर सेतु पार कर ही बक्सर जाना होता है। ऐसे में वीर कुंवर सिंह सेतु पर भारी वाहनों के आवागमन पर रोक होने के कारण इस रूट पर बसों आदि का परिचालन ठप हो जाएगा। साथ ही साथ बगल के पुल का निर्माण कार्य अभी प्रारंभिक स्तर पर है, ऐसे में क्या चार वर्षों तक बस सेवा बाधित रहेगी!  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed