फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Progress of society and nation is the goal of BJP: AK Sharma

समाज और राष्ट्र की प्रगति ही भजपा का लक्ष्य : एके शर्मा

Sat, 21 Aug 2021 10:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 10:26 PM IST
विज्ञापन
Progress of society and nation is the goal of BJP: AK Sharma
बेल्थरारोड। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी एके शर्मा ने बूथ स्तर पर संगठनात्मक ढांचा मजबूत बनाने का आह्वान किया है। कहा कि बूथ मजबूत होने से समाज और राष्ट्र मजबूत होगा। असली चुनावी लड़ाई बूथ पर होती है, वहीं से चुनाव जीता और हारा जाता है। अगर बूथ मजबूत होगा तो सेक्टर, मंडल स्वयं ही मजबूत हो जाएगा। वह शनिवार को नगर के मैरिज हाल में भाजपा के बूथ कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

इस मौके पर शर्मा ने भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। कहा कि भाजपा संस्कार, संस्कृति और सभ्यता की पार्टी है। भारतीय धर्म और संस्कृति को जीवंत बनाने के लिए भाजपा जरूरी है। यही एक ऐसी पार्टी है, जो जाति-धर्म से ऊपर सर्वसमाज के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। भाजपा का लक्ष्य है समाज और राष्ट्र की प्रगति है। कहा कि पूर्व की सरकारों ने ग्रामीण क्षेत्रों के विकास की ओर ध्यान नहीं दिया। इससे लोगों को बुनियादी समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। भाजपा देश के हर गांव में बिजली पहुंचाने और जनता को मूलभूत समस्याओं से निजात दिलाने के लिए संकल्पित है। इस मौके पर राज्यसभा सांसद सकलदीप राजभर, विधायक धनंजय कन्नौजिया, जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू, हौसिला प्रसाद उपाध्याय, शेषनाथ आचार्य, लालबहादुर भारती, सतीश राव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

इससे पहले जनपद आगमन पर कई स्थानों पर उनका स्वागत किया गया। स्वागत के दौरान उन्होंने कहा कि बलिया से मेरा पुराना नाता है। रसड़ा में ही मैंने कक्षा 6, 7, 8 की पढ़ाई की है। क्षेत्रीय दलों ने पिछले 20 वर्षों में प्रदेश की स्थिति बदहाल कर दी। कहा कि अवधपति भगवान श्रीराम का मंदिर अयोध्या में नहीं बनेगा तो और कहां बनेगा?
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed