फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Profite Express will run at full speed on Fourlane

फोरलेन पर फु ल स्पीड में दौड़ेगी मुनाफा एक्सप्रेस

Sun, 27 Mar 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Profite Express will run at full speed on Fourlane
नरहीं। विकास और व्यापार के लिए बेहतर सड़कों व महानगरों से कनेक्टिविटी की भूमिका कितनी अहम है इसकी नमूना सोहांव ब्लॉक के भरौली चौराहे पर देखने को मिला। सड़कों की कनेक्टिविटी बढ़ने से भरौली में सुबह सब्जी की मंडी सजने लगी है। सड़क बन जाने के बाद भरौली सब्जी मंडी का बड़ा हब बन सकता है। फिलहाल सब्जी की बड़ी मंडी गाजीपुर जिले के पतालगंगा में लगती है लेकिन जो अब तस्वीर बन रही है उससे गड़हांचल के किसानों को फायदा होने वाला है। बता दें कि वर्तमान में भरौली एनएच 31 से मात्र 13 किमी की दूरी पर हैदरिया में पूर्वांचल एक्सप्रेस से कनेक्टिविटी है। भरौली से हैदरिया तक फोरलेन सड़क प्रस्तावित है।
विज्ञापन

नरहीं थाना क्षेत्र के बड़े भू-भाग पर किसान सब्जी की खेती करते हैं। केवल उमरपुर दियारे में चार हजार एकड़ में परवल की खेती की जाती है। दियारे में ही तरबूज, ककड़ी, खीरा, लौकी की खेती की जाती है। इसके अलावा गंगा के तटवर्ती खेतों के साथ ही करईल इलाकों में बड़े पैमाने पर टमाटर, मटर, करैला, हरा मिर्च, प्याज, नेनुआ, पालक, बैंगन आदि सब्जी के साथ ही मक्का,चना, मसूर, सरसो, गेहूं, धान की खेती की जाती है। किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए व्यापारियों पर निर्भर रहना पड़ता था। लेकिन बिहार में बन रहे फोरलेन सड़क तथा इसके पूर्वांचल एक्सप्रेस से जुड़ जाने से इलाके के किसानों को बिहार की राजधानी पटना के अलावा वाराणसी, लखनऊ, दिल्ली से जुड़ने से व्यापार को बढ़ावा मिलना स्वाभाविक है। सड़कों की कनेक्टिविटी मिलने का असर एनएच 31 स्थित भरौली चौराहे पर हर रोज सुबह देखने को मिल रहा है। सब्जी के किसान अपनी सब्जियों को लेकर भरौली चौराहे पर पहुंच रहे हैं और इसके खरीददार भी पहुंच रहे हैं। इससे लगने लगा है कि आने वाले दिनों में जब फोरलेन सड़क चालू हो जाएगी तो भरौली चौराहा सब्जी मंडी का बड़ा बाजार बन जाएगा।
विज्ञापन

भरौली निवासी व वालीबॉल के पूर्व खिलाड़ी अक्षय कुमार राय ने कहा कि भरौली में भी केला और पपीता की खेती शुरू हो गई है। जिस प्रकार सड़कों का जाल बिछ रहा है उससे तो यही लगता है कि आने वाले दिनों में भरौली चौराहा ही सब्जी का बड़ा मार्केट बनेगा। बिहार के धरहरा और भोजपुर में फूलगोभी की खेती करने के कारण वहां सब्जी मंडी बन गया है उसी तरह भरौली में भी सब्जी मंडी बन जाने पर किसानों का और झुकाव सब्जी खेती की तरफ बढ़ेगा जो काफी लाभदायक साबित होगा। परशुराम तुरहा ने बताया कि कोरंटाडीह पुलिस चौकी और नसीरपुर मठ, कोटवां नारायणपुर गांव के आसपास पूरे वर्ष किसान सब्जी की खेती करते हैं और इसका फायदा भी किसानों को मिलता है। लेकिन निकट भविष्य में भरौली चौराहा ही बड़ा सब्जी मंडी बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed