फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Procession taken out amidst rain; chants of 'Takbeer' echoed.

Ballia News: बारिश के बीच निकला जुलूस, गूंजे तकबीर के नारे

Thu, 27 Aug 2026 02:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Procession taken out amidst rain; chants of 'Takbeer' echoed.
सुखपुरा में वाराबफात पर्व पर निकाली गई जुलूस में शामिल लोग।संवाद
बलिया। जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी बुधवार को जिलेभर में अकीदत और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाले गए। विभिन्न स्थानों पर लोगों ने जुलूस का स्वागत करते हुए पानी और शरबत की व्यवस्था की।
विज्ञापन


कभी धीमी व कभी तेज बारिश के बीच भी जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर जामा मस्जिद विशुनीपुर से जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। इसके अलावा बहेरी, जलालपुर, उमरगंज, परमांदापुर, काजीपुरा, राजपूत नेउरी, लोहापट्टी आदि स्थानों से भी जुलूस निकाले गए। सभी जुलूस चित्तू पांडेय चौराहा के पास पहुंचकर एक हो गए। पूर्व नपा अध्यक्ष संजय उपाध्याय, मो. शमीम, बीरबल राम आदि ने जुलूस में तकरीर कर रहे मौलानाओं को माला पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

बेल्थरारोड कस्बे में पैगंबर हजरत मोहम्मद के जन्मदिवस बारावफात के अवसर पर जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। मदरसा नुरुल इस्लाम अजीमबाग से शुरू हुए जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए। लोगों ने नात-ए-पाक और दुरुह-ओ-सलाम पेश कर पैगंबर-ए-इस्लाम की शिक्षाओं को याद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रतसर में जुमा मस्जिद से नूरी क्लब की ओर से जुलूस-ए-मुहम्मदी निकाला गया। कारी मंसूर साहब, मुफ्ती सलीमुद्दीन, मौलाना नुरुल होदा और मौलाना महबूब साहब की कि याद में निकले जुलूस में बच्चे-बच्चियों समेत हजारों अकीदतमंद शामिल हुए। जुलूस में रिजवानुल्लाह, मौलाना शमशाद, नुरुल होदा, शम्स परवेज, दानिश आफताब, सद्दाम, नदीम समेत बड़ी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे।
पंदह में हरिपुर, खड़सरा, अखैनी, रुपवार, खेजुरी, भूड़ाडीह, मासूमपुर, जगदरा सहित अन्य ग्राम पंचायतों में सुबह से ही चहल-पहल रही। जगह-जगह जुलूस निकाले गए। इस मौके पर मस्जिद के इमाम अब्दुल कलाम, साहेबजान अली मुन्ना, आजाद अंसारी, जियाउद्दीन, प्रधान प्रतिनिधि उपेंद्र यादव, नसीर अहमद आदि मौजूद रहे।
रेवती: कस्बा में निर्धारित मार्गों से गुजरा जुलूस: रेवती में बारावफात के अवसर पर बुधवार सुबह जुलूस निकाला गया। बड़ी मस्जिद से मौलाना अलाऊद्दीन और हाफिज शाहिद के नेतृत्व में निकला जुलूस नगर के निर्धारित मार्गों से होकर गुजरा। बीच-बीच में मौलानाओं ने तकरीर और धार्मिक कलाम पेश किए। जुलूस में कमेटी के कलाम खां, मुन्ना खां, अफताब सहित अन्य लोग शामिल रहे। शांति व्यवस्था के लिए एसआई झूना सिंह, रमाशंकर यादव पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे।
सुखपुरा में उत्तर मुहल्ला स्थित शाही मस्जिद से शुरू हुआ जुलूस कस्बे और गांव के विभिन्न मार्गों से होते हुए बलिया-सिकंदरपुर मुख्य मार्ग पर पहुंचा। इसके बाद सुखपुरा चौराहे से होकर पुनः मस्जिद परिसर पहुंचा, जहां जुलूस का समापन हुआ। शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिए थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार दुबे पुलिस फोर्स के साथ मुस्तैद रहे।
रसड़ा में नगर में बुधवार को बारावफात के अवसर पर भव्य जुलूस निकाला गया। हज्जिन मस्जिद से निकले जुलूस में सैकड़ों की संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए। जुलूस का नेतृत्व आदर्श नगर पालिका परिषद के चेयरमैन विनयशंकर जायसवाल, मौलाना अख्तर करहानी, सैय्यद मुजतबा हुसैन, जावेद उर्फ बब्लू, पिंकी सिंह, अजय शर्मा, बब्लू अंसारी आदि ने किया। जुलूस में मौलाना हमिद राजा, रुस्तम अली, अशरफ अली, जुबेर अहमद, राजू बरसी सहित अन्य लोग शामिल रहे।

इनसेट...

तकबीर के नारों से गूंजा कस्बा

सहतवार। ईद-ए-मिलाद के अवसर पर बुधवार को सहतवार कस्बे में श्रद्धा और उत्साह के साथ जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। इससे पहले बड़ी मस्जिद और छोटी मस्जिद में नमाज अदा की गई। नमाज के बाद बड़ी मस्जिद से जुलूस निकला, जो नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरा। इस दौरान तकबीर के नारों की गूंज सुनाई देती रही। बड़ी मस्जिद के मौलाना इस्माइल साहब तथा छोटी मस्जिद के मौलाना अपनी-अपनी जमात के साथ जुलूस में शामिल हुए। नगर पंचायत प्रतिनिधि पंकज कुमार सिंह उर्फ राजू सिंह ने भी सहयोगियों के साथ जुलूस में शिरकत की। थानाध्यक्ष प्रशांत चौधरी और चौकी इंचार्ज पुलिस बल के साथ जुलूस में चलते रहे तथा सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए रखी। शांतिपूर्ण माहौल में जुलूस संपन्न हुआ।

----------------------------------------------------------------------------------------------------
- हजरत मोहम्मद साहब ने अमन-चैन व भाईचारे का संदेश दिया था। जुलूस को लेकर लोगों में खासा उत्साह रहा। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस की याद में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला जाता है। - मौलाना हाफिज इलियास

सुखपुरा में वाराबफात पर्व पर निकाली गई जुलूस में शामिल लोग।संवाद

सुखपुरा में वाराबफात पर्व पर निकाली गई जुलूस में शामिल लोग।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed