{"_id":"660c4dda39fb45a99206f86a","slug":"problems-of-respiratory-patients-increased-with-threshing-of-wheat-ballia-news-c-190-1-bal1001-114074-2024-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: गेहूं की मड़ाई के साथ बढ़ी सांस के रोगियों की परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: गेहूं की मड़ाई के साथ बढ़ी सांस के रोगियों की परेशानी
विज्ञापन
बैरिया। तहसील क्षेत्र में इन दिनों गेहूं की फसल की कटाई और मड़ाई का काम जोरों पर है। खेतों में खुले में हो रही मड़ाई से वातावरण में धूल मिल रही है। इससे एलर्जी पीड़ितों की सांस संबंधी दिक्कतें बढ़ने के साथ ही अस्थमा और ब्रोंकाइटिस से ग्रसित मरीजों को भी सांस लेने में दिक्कत हो रही है।
बीते दो-तीन दिनों से एलर्जी से पीड़ित मरीज रोजाना पीएचसी व सीएचसी अस्पताल के साथ अन्य अस्पतालों में पहुंच रहे हैं। हालात यह है कि एलर्जी से मरीजों की खांसी रुकने का नाम नहीं ले रही है। ऐसे में मरीज चिकित्सीय सलाह ले रहे हैं। चिकित्सकों की तरफ से लोगों से थ्रेसिंग वाली जगह से दूर रहने और मास्क का प्रयोग करने की सलाह दी जा रही है। चिकित्सकों के अनुसार, थ्रेसिंग के दौरान काफी संख्या में तूड़ी के छोटे-छोटे कण हवा में उड़ते हैं। इन कणों से एलर्जी से ग्रसित मरीज व अस्थमा से पीड़ित मरीजों की परेशानी सबसे अधिक बढ़ जाती है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा अस्पताल उपचार के लिए पहुंचे मरीज राकेश सिंह, रविंद्र यादव, शिवम पाण्डेय आदि ने बताया कि थ्रेसिंग से उठने वाली धूल से खांसी और सांस लेने में दिक्कत हो रही है। इसके चलते अस्पताल में जांच करवाने के लिए आए हैं। वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा डॉ. विजय कुमार यादव ने बताया कि खास तौर पर एलर्जी से ग्रसित मरीजों को सावधान रहने की जरूरत है। ऐसे लोग मास्क का प्रयोग करें और धूल वाले स्थानों से दूर रहें। सांस की बीमारी से पीड़ित मरीज खास एहतियात बरतें।