फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   problem

फिर नगरवासियों के लिए जलभराव की समस्या बनी जंजाल

Sun, 21 Jun 2020 09:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
problem
हर कोतवाली परिसर स्थित कोतवाल के आवास में घुसा बारिश का पानी तथा चौकी पर रखी कुर्सियां। - फोटो : BALLIA
बलिया। पिछले एक सप्ताह से हो रही लगातार बारिश के चलते एक बार फिर जल भराव की समस्या नगरवासियों के जी का जंजाल बन गई है। हालांकि करीब एक करोड़ रुपये का ठेका देकर नगर पालिका अध्यक्ष अजय कुमार समाजसेवी ने इस बार समस्या से निजात दिलाने का दावा किया था। जिसकी मानसूनी बारिश ने पोल खोल दी। बीते एक सप्ताह से रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण सरकारी दफ्तरों में पानी घुस गया है। कॉलोनियों में जलभराव की समस्या से लोगों का बाहर निकलना दूभर है। हालात इतने बदतर है कि पुलिस अधीक्षक कार्यालय से लेकर क्षेत्राधिकारी सदर व सिटी के कार्यालय के साथ-साथ पुलिस लाइन, परेड ग्राउंड, डीसीआरबी कार्यालय एवं 112 डायल के कार्यालय भी जलभराव की समस्या से जूझ रहा है। इसके अलावा कोतवाली थाना का माल खाना समेत आरक्षियों का बैरक भी बरसाती पानी से लबालब है। कोतवाल विपिन कुमार सिंह के आवास में वर्षा का जल घुसने से उन्हें होटल का सहारा लेना पड़ा है।
विज्ञापन

इसके अलावा काजीपुरा समेत धूम बाबा, कालिदास नगर, कसाब टोला के मोहल्लावासी एक बार फिर जलभराव की समस्या से जूझ रहे हैं। जलनिकासी की मांग को लेकर मोहल्ला वासियों ने रविवार को जिलाधिकारी के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की और जल निकासी की समस्या के लिए नगर पालिका प्रशासन को त्वरित निर्देश देने का अनुरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed