फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Prize money of Chandrashekhar Marathon competition increased

चंद्रशेखर मैराथन प्रतियोगिता की पुरस्कार राशि बढ़ाई गई

Sun, 10 Apr 2022 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Prize money of Chandrashekhar Marathon competition increased
शहर के चंद्रशेखर नगर में राष्ट्रनायक चन्द्रशेखर मैराथन समिति की बैठक को संबोधित करते सांसद नीरज - फोटो : BALLIA
बलिया। पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की स्मृति में 19 अप्रैल को बलिया में राष्ट्रनायक चंद्रशेखर मैराथन समिति की ओर से आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय चंद्रशेखर हाफ मैराथन प्रतियोगिता के विजेताओं को दी जाने वाली पुरस्कार राशि बढ़ा दी गई है। रविवार को चंद्रशेखर नगर स्थित झोपड़ी पर आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया। मैराथन के प्रथम विजेता को एक लाख रुपये नगद बतौर पुरस्कार दिए जाएंगे।
विज्ञापन

राष्ट्रनायक चंद्रशेखर मैराथन समिति के संरक्षक राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने कहा कि मैराथन प्रतियोगिता पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की गरिमा के अनुरूप आयोजित की जाएगी। ने प्रथम स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागी को पुरस्कार राशि 51 हजार से बढ़ाकर एक लाख रुपये करने का प्रस्ताव रखा तो सभी ने करतल ध्वनि से इसका स्वागत किया। द्वितीय विजेता को 51 हजार और तृतीय विजेता को 25 हजार रुपए इनाम के रूप में देने की घोषणा हुई। चतुर्थ स्थान के लिए 15000 रुपये, पंचम स्थान के लिए 8000 रुपये, छठे स्थान के लिए 4000 रुपये, सातवें स्थान के लिए 2000 रुपये की घोषणा की गई। सांत्वना पुरस्कार के रूप में आठवें स्थान से पन्द्रहवें स्थान तक के विजेता के लिए प्रति खिलाड़ी 1000 रुपये की धनराशि तथा सोलहवें स्थान से 21वें स्थान तक के विजेताओं को 500 रुपए प्रति खिलाड़ी सांत्वना पुरस्कार दिया जाएगा। राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने देश के दूसरे राज्यों और विदेश से आने वाले प्रतिभागियों के ठहरने के लिए चिन्हित किए गए स्थानों पर भी चर्चा की। बैठक में तय किया गया कि विभिन्न समितियां बनाकर मैराथन प्रतियोगिता को सुचारू रूप से आयोजित किया जाएगा। साथ ही जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन समेत अन्य विभागों से समन्वय स्थापित कर चंद्रशेखर मैराथन आयोजित कराने पर बल दिया गया। संचालन कर रहे राष्ट्रनायक चंद्रशेखर मैराथन समिति के सचिव उपेन्द्र सिंह ने कहा कि प्रतियोगिता के समस्त प्रतिभागियों को एक टी शर्ट उपहार स्वरूप प्रदान की जाएगी। खिलाड़ियों का उत्साहवर्द्धन के लिए कई अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी और कोच भी आ रहे हैं। बैठक में ब्रजेश सिंह, अजीत सिंह, रणजीत सिंह मंटू, धर्मवीर सिंह, राकेश सिंह भोला, उमेश सिंह, अखिलेश सिंह शक्ति, संतोष सिंह, संजय सिंह, धीरेंद्र राय,पंकज राय, धर्मेन्द्र प्रताप सिंह, प्रदीप यादव, शशिकांत ओझा, राजीव सिंह, विनोद सिंह, मिंटू सिंह, अनिल सिंह सेंगर, अमित गिरि, अमित सिंह, सिद्धार्थशंकर, अचरज सिंह, कमलेश सिंह, रुस्तम खान, आशुतोष तोमर, संतोष चौबे, इफ्तेखार खां, सेतनाथ सिंह, मनीष सिंह, गोलू सिंह, रियाजुद्दीन राजू, अभय सिंह आदि थे। अध्यक्षता विधान परिषद सदस्य रविशंकर सिंह पप्पू ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed