फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Private work is being done using the government vehicle of Nagar Panchayat

Ballia News: नगर पंचायत के सरकारी वाहन से निपटाया जा रहा निजी कार्य

Fri, 02 May 2025 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 May 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Private work is being done using the government vehicle of Nagar Panchayat
पंदह। सरकारी वाहन का धड़ल्ले से दुरुपयोग किया जा रहा है। आदर्श नगर पंचायत सिकंदरपुर के वाहन से बुधवार को नगर पंचायत के वाहन से एक निजी डिजिटल लाइब्रेरी की होर्डिंग पहुंचाते हुए देखी गई।
विज्ञापन

नगर पंचायत के लोगों का कहना है कि इस प्रकार की तस्वीर आए दिन देखने को मिलती है। कभी नगर पंचायत के वाहन से किसी व्यक्ति विशेष का निजी सामना यहां से वहां पहुंचाया जाता है तो कभी विभागीय कर्मचारी या जिम्मेदारों के नजदीकी घरेलू समान ढोते दिख जाते हैं। जब की नियमों के मुताबिक सरकारी वाहनों का प्रयोग सिर्फ संबंधित विभागीय कार्य के लिए ही किया जाना चाहिए अन्यथा वाहन कार्यालय में खड़ा किया जाना चाहिए। पर यहां की स्थिति बिलकुल भिन्न है। यहां सरकारी वाहन कभी भी किसी कारखास का निजी कार्य निपटाते देखा जा सकता है। इससे हर माह सरकारी खजाने पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है।
विज्ञापन

इस संबंध में अधिशासी अधिकारी मनोज पांडेय का कहना था कि इसकी जानकारी नहीं है। यदि ऐसा किया जा रहा है तो संबंधित चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed