फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Priti secured a bronze medal in state-level cricket.

Ballia News: प्रीति ने स्टेट क्रिकेट में दिलाया कांस्य पदक

Mon, 19 Oct 2026 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Priti secured a bronze medal in state-level cricket.
मुरादाबाद में आयोजित माध्यमिक विद्यालयों की स्टेट स्तरीय अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में कास्य
इंदरपुर। नगरा की बेटी प्रीति प्रजापति ने माध्यमिक विद्यालयों की राज्यस्तरीय अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। मुरादाबाद में आयोजित प्रतियोगिता में प्रीति के दमदार प्रदर्शन की बदौलत आजमगढ़ मंडल ने तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन

जनता इंटर कॉलेज, नगरा की छात्रा प्रीति नगर पंचायत नगरा के वार्ड नंबर 14 स्थित ब्राह्मणपुरा की निवासी हैं। मध्यम तेज गति की गेंदबाज प्रीति का दूसरी बार राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ था।
विज्ञापन

वह इंडियन क्रिकेट अकादमी में कोच अब्दुल्लाह शाह के निर्देशन में प्रशिक्षण ले रही हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उनकी मेहनत और खेल के प्रति जुनून ने यह उपलब्धि दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रीति की सफलता पर जनता इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. उमेशचंद पांडेय और खेल शिक्षक अनुज कुमार सिंह ने खुशी जताते हुए बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed