{"_id":"67b0a82104029e04f506a226","slug":"principal-not-coming-for-four-years-someone-else-was-hired-to-teach-ballia-news-c-190-1-bal1001-133581-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: चार साल से नहीं आ रहे प्रधानाध्यापक, पढ़ाने के लिए दूसरे को रखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: चार साल से नहीं आ रहे प्रधानाध्यापक, पढ़ाने के लिए दूसरे को रखा
विज्ञापन
बैरिया। गोवर्धन पहाड़ प्राथमिक विद्यालय में नियुक्त प्रधानाध्यापक चार साल में एक दिन भी विद्यालय नहीं आए हैं। गांव के ही एक व्यक्ति को अपने स्थान पर पढ़ाने के लिए तीन हजार रुपये प्रतिमाह पर रखा है। इसकी शिकायत संपूर्ण समाधान दिवस पर शनिवार को कोडरहा नौबरार के प्रधान अशोक यादव ने जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार से की। जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षाधिकारी मनीष सिंह को प्रकरण की जांच कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 48 मामले आए। इसमें सात मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। सबसे अधिक मामले भूमि विवाद के रहे। दर्जनों मामले ऐसे रहे, जिनमें लोगों ने बैनामा लेने के बाद खतौनी पर दाखिल खारिज भी करा लिया था, लेकिन कब्जे के लिए भटक रहे हैं। इब्राहिमाबाद ऊपरवार के पूर्व प्रधान विनोद सिंह ने बताया कि फर्जी मुकदमा दाखिल कर इंद्राज कर लिया गया है। बहुत धांधली की गई है। जिलाधिकारी ने उन्हें उच्च न्यायालय में जाने की सलाह दी। भाजपा नेता हरिकंचन सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा व 100 बेड के अस्पताल का संचालन सुचारु रूप से कराने, मुरली छपरा ब्लॉक पर खंड विकास अधिकारी की नियुक्ति, विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता का कार्यालय बैरिया में ही खोलने व हर घर हर नल का कार्य यथाशीघ्र करने का मांग की। बैजनाथपुर निवासिनी शिवकुमारी देवी ने भूमि विवाद, मिश्रा के मठिया निवासी रघुनाथ मिश्र ने ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे में भूमि देने के बाद विक्रय मूल्य नहीं मिलने की शिकायत की। एसपी ओमवीर सिंह, एसडीएम सुनील कुमार, सीओ फहीम कुरैशी, सुदर्शन कुमार, देवमणि मिश्रा, मनीष कुमार सिंह थे।
-- -- -- -- --
भाईहिस्से की जमीन नहीं दे रहे हैं। मामले में कई बार तहसील का चक्कर लगा चुका हूं। हालांकि जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी को आदेशित किया है कि हिस्सा दिलवा दें। अगर भाई नहीं मानते तो एफआईआर दर्ज होगी। - दिनेश्वर मिश्र, गोपालनगर
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
भूमि का मामला लटका हुआ है। छह माह पूर्व जमीन ली, दाखिल खारिज भी हो गया। विपक्षी जमीन पर बलपूर्वक कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। हम लोगों की हत्या हो सकती है। कई बार प्रशासन के यहां गुहार लगा चुकी हूं। - राजकुमारी देवी, बैजनाथपुर
-- -- -- -- -- -- -
कटान पीड़ित हैं, घर बनाने के लिए जमीन नहीं है। पट्टे पर जमीन उपलब्ध कराने के लिए तहसील का चक्कर लगा रहा हूं। किसी ने अभी तक ध्यान नहीं दिया। - प्रभंस बिंद, खरिका