फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Principal adopted 22 children for education

प्रधानाचार्य ने शिक्षा के लिए 22 बच्चों को लिया गोद

Thu, 18 Nov 2021 05:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 05:57 PM IST
विज्ञापन
Principal adopted 22 children for education
बैरिया। क्षेत्र के श्री सुदिष्ट बाबा इंटर कालेज सुदिष्टपुरी रानीगंज में बृहस्पतिवार को बाल दिवस महोत्सव मनाया गया। आर्थिक रूप से कमजोर या फिर अन्य किसी कारण से पढ़ाई करने में आर्थिक परेशानी झेल रहे 22 छात्र-छात्राओं को कॉलेज के प्रधानाचार्य डा. अशोक पांडेय ने गोद लिया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य ने गोद लिए गए हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 14 छात्राओं और आठ छात्रों को अपने निजी खर्च से बैग, कापी, किताब, पेन, ज्योमेट्री बाक्स, ड्रेस बांटा। अशोक पांडेय ने बताया कि अभी गोद लिए गए 22 छात्र-छात्राओं को पढ़ाने का जिम्मा हमने उठाया है। यह मुहिम आगे भी जारी रहेगी। पठन-पाठन सामग्री वितरण करने के साथ ही कुछ छात्र-छात्राओं की फीस भी मेरी तरफ से जमा की जाएगी। गोद लिए गए छात्र-छात्राएं जब तक इस विद्यालय में पढ़ेंगे, तब तक पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएंगे। इस दौरान शिवजी सिंह, मनाली, रितेश कुमार, काजल वर्मा, विरेंद्र यादव, कृष्ण मोहन तिवारी, संतोष पांडेय, संतोष गुप्ता, आलोक कुमार सिंह, पवन सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed