फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Prime Minister's culture and life struggle inspirational: Dayashankar

प्रधानमंत्री के संस्कार और जीवन संघर्ष प्रेरणास्रोत : दयाशंकर

Sat, 17 Sep 2022 09:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 09:48 PM IST
विज्ञापन
Prime Minister's culture and life struggle inspirational: Dayashankar
प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर रेलवे स्टेशन परिसर में आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन करते परिवहन मंत्र? - फोटो : BALLIA
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 72वें जन्म दिवस पर शनिवार को रेलवे स्टेशन परिसर में सूचना विभाग की ओर से प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी के माध्यम से पीएम मोदी के जीवन से जुड़े तमाम पहलुओं की जानकारी दी गई। उद्घाटन परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने किया। केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों से जुड़ी प्रचार साहित्य का वितरण किया गया।
विज्ञापन

परिवहन राज्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बचपन से लेकर मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री काल की उपलब्धियों के बारे में जिस तरह वर्णन हुआ है वह प्रशंसनीय है। उनका अब तक का जीवन प्रेरित करने वाला है। उनके संस्कार व जीवन संघर्ष से हम सबको सीख लेनी चाहिए।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री बनते ही उन्होंने आम जन के हित में तमाम निर्णय लिए। वीआईपी कल्चर को खत्म करते हुए हर व्यक्ति को एक समान होने के संदेश दिया। उनका हर निर्णय में देशहित सबसे ऊपर होता है। राज्यसभा सांसद नीरज शेखर, भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे। दयाशंकर सिंह ने लोक निर्माण विभाग के गेस्टहाउस में पौधारोपण किया। उन्होंने अन्य लोगों से भी पौधरोपण कर प्रधानमंत्री के पर्यावरण संरक्षण मुहिम को जारी रखने पर विशेष बल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजयुमो ने किया रक्तदान
रसड़ा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर जिला महिला चिकित्सालय में भाजयुमो की ओ से रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने भी प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने ने किया। कहा कि रक्तदन शरीर से दर्जनों बीमारियों को दूर भगाता है। विशिष्ट अतिथि दयाशंकर सिंह ने युवाओं से बढ़-चढ़कर रक्तदान करने का आग्रह किया। भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए भाजयुमो कार्यकर्ताओं की सराहना की।
मयंक शेखर तिवारी, अवश्वनी सिंह लिटिल, प्रदीप सिंह, आलोक शुक्ला, रंजना राय, संजय मिश्र, सुरेंद्र सिंह, अरुण सिंह बंटू, सुनीता श्रीवास्तव, छट्ठू राम, अभिषेक आदि थे।
निशुल्क चाय का वितरण
टाउन हाल रोड स्थित हनुमान मंदिर के सामने जन्मदिन पर नि:शुल्क चाय वितरण किया गया। साफ सफाई के बारे में उपस्थित लोगों को जागरुक किया गया। अभिषेक गुप्ता, सुनीता श्रीवास्तव, संजय मिश्रा, अंकुर सिंह,आशीष प्रताप सिंह, पीयूष तिवारी,अभिषेक पांडेय, ज्ञानेंद्र सिंह, अजय वर्मा थे।
मलिन बस्ती की सफाई
नगरा/नरही/रसड़ा/रतसर। प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मलिन बस्ती में साफ सफाई की। गरीब बच्चों के बीच केक काटकर जन्मदिन मनाया। दुर्गा मंदिर में हवन पूजन कर नरेंद्र मोदी के दीर्घायु होने की कामना की। भाजपा नेता छट्ठू राम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश निरन्तर प्रगति कर रहा है। सरकार की योजनाएं बिना किसी भ्रष्टाचार गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही है। नगर पंचायत दफ्तर पर पीएम से जुड़ी प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया। अरविंद नारायण सिंह, जयप्रकाश जायसवाल, राजीव सिंह चन्देल, लाल बहादुर सिंह थे। अमांव गांव में स्थित पंचायत भवन पर के मुख्य अतिथि भाजपा नेता वंशनारायण राय ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तरक्की कर रहा है। अक्षय कुमार राय, पारसनाथ राय, मनोज राय उत्तम, विजयशंकर राय, रघुवंश, शिवमंगल राय उपस्थित रहे। कोटवारी मोड़ पर किसान मोर्चा के जिला महामंत्री ठाकुर मंगल सिंह के आवास पर केक काटकर दीर्घायु होने की कामना किया। नित्यानंद सिंह, अविनाश सिंह, सुशील त्रिपाठी, अंकित सिंह, भानु सिंह रहे। नगर पंचायत रतसर में प्रदर्शनी लगाई गई। राज्यसभा सांसद नीरज शेखर, ईओ सीमा राय रही।
जन्मदिन पर काटा केक
सिकंदरपुर/लालगंज/जयप्रकाश नगर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन कस्बे में धूमधाम से मनाया गया। डांक बंगला में दीर्घायु होने की कामना की गई। सांसद रविन्द्र कुशवाहा, पूर्व मंत्री राजधारी सिंह, प्रधानाचार्य रवि राय, भोला सिंह, गणेश सोनी, प्रयाग चौहान रहे। रवि राय के नेतृत्व में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पर मरीजों में फल वितरित किया गया। विकासखंड मुरली छपरा के ड्वाकरा हाल में जेपी ट्रष्ट के व्यवस्थापक अशोक सिंह व मुख्य अतिथि कन्हैया सिंह ने शुरुआत की। केक काटा गया। जनीकांत श्रीवास्तव, ज्योति जीवन वर्मा, मदन सिंह, मनोज सिंह सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

कांग्रेस ने बेरोजगार दिवस मनाया
बांसडीह। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का जन्मदिन राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस के रूप में मनाया। प्रदेश सचिव अभिजीत तिवारी के नेतृत्व में चौराहा पर पकौड़े बेच कर सांकेतिक विरोध दर्ज कराया। तिवारी ने कहा कि देश के इतिहास में इतना बड़ा जुमलेबाज झूठ बोलने वाले प्रधानमंत्री कभी नहीं हुआ। विजेंदर पांडेय मुखिया, दीपक कुमार, मदन, दुर्पत मौर्या, समीम अंसारी, राजू भारती इत्यादि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed