फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Pressure to withdraw case; allegation of assault on pregnant woman.

Ballia News: मामला वापस लेने का दबाव, गर्भवती महिला से मारपीट का आरोप

Mon, 21 Sep 2026 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Pressure to withdraw case; allegation of assault on pregnant woman.
दुबहड़। थाना क्षेत्र के कछुआ रामपुर गांव में गर्भवती महिला से मारपीट के आरोप में न्यायालय ने प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है। सिविल जज (जू.डि.) एफटीसी प्रथम ने दुबहड़ थानाध्यक्ष को मामले में प्राथमिकी दर्ज कर नियमानुसार विवेचना करने और रिपोर्ट न्यायालय में भेजने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन



कछुआ रामपुर निवासी प्रियंका साहनी ने न्यायालय में दाखिल प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि 10 मई की सुबह उसके जेठ धर्मेंद्र साहनी और जेठानी इंदु देवी उसके घर पहुंचे। दोनों ने पूर्व न्यायालय से चल रहे मुकदमे को वापस लेने का दबाव बनाया। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन

वादिनी का आरोप है कि उस समय वह गर्भवती थी। इसी दौरान इंदु देवी ने धर्मेंद्र से उसके पेट पर मारने को कहा, जिसके बाद धर्मेंद्र ने पेट में जोर से लात मार दी। वह जमीन पर गिर गई। आसपास के लोगों और उसके बीमार पति ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। उसने 17 मई को दुबहड़ थाने में घटना की सूचना दी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस स्तर से कार्रवाई न होने पर प्रियंका ने न्यायालय की शरण ली। दुबहड़ थानाध्यक्ष अनुपम जायसवाल ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर धर्मेंद्र साहनी और इंदु देवी पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed