फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Pressure is being created to arbitrarily name the voter list

वोटर लिस्ट में मनमाने ढंग से नाम काटने का बना रहे दबाव

Tue, 27 Oct 2020 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Pressure is being created to arbitrarily name the voter list
बलिया। विकासखंड दुबहर के सहोदरा गांव निवासी रामाशीष ने मंगलवार को जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा। जिसमें उल्लेख किया कि ग्राम पंचायत चुनाव के मद्देनजर हमारी ड्यूटी दुबहर ग्राम सभा में वोटर लिस्ट को दुरुस्त करने के लिए लगी है। जिसमें वार्ड नंबर एक व दो के वोटर लिस्ट को दुरुस्त करने का कार्य चल रहा है। जिसमें कुछ लोगों द्वारा मनमाने ढंग से नाम जोड़ने व काटने का दबाव बनाया जा रहा है। इसकी सूचना पर्यवेक्षक शिवकुमार वर्मा को देने के बाद भी अब तक किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने जिलाधिकारी से मांग किया है कि इस मामले की जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई किया जाए। पत्रक सौंपने वालों में राकेश सिंह, हरिंद्र नारायण सिंह, रितेश सिंह, देवेंद्र मिश्र, अभिलोक सिंह, नारायण राजभर, राजकिशोर सिंह, बिट्टू प्रसाद लाला आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed