फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   press conference

गठबंधन को तोड़ना जनता के साथ छलावा: मो. रिजवी

Tue, 25 Jun 2019 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
press conference
सिकंदरपुर। बसपा अध्यक्ष मायावती ने उत्तर प्रदेश के दलितों, पिछड़ों तथा अल्पसंख्यकों के साथ बड़ा विश्वासघात किया है। उन्होंने ही सपा-बसपा के गठबंधन की शुरुआत की थी। स्वार्थ सिद्ध होने पर गठबंधन को तोड़ना देश और प्रदेश की जनता के साथ छलावा है। ये बातें सपा के वरिष्ठ नेता व प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी ने मंगलवार को डाक बंगला सिकंदरपुर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सपा और बसपा के कार्यकर्ताओं ने एक साथ मिलकर लोकसभा चुनाव में भाजपा को सबक सिखाने का काम किया। इसके बाद भी गठबंधन को तोड़कर बसपा ने प्रदेश के विकास में बाधक बनने का काम किया है जबकि प्रदेश की जनता यह चाहती है कि यह गठबंधन 2022 तक चले ताकि सांप्रदायिक ताकतों को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाया जा सके। एक सवाल के जवाब में कहा कि सपा ने समझौते के तहत बसपा को हर वह सीट दे दी जिस पर सपा पिछले लोकसभा चुनाव में कम अंतर से हारी थी। इसके बाद भी बसपा ने स्वार्थ सिद्ध होने पर विश्वासघात करते हुए सपा से नाता तोड़ लिया जो कि इस प्रदेश की जनता के साथ छलावा है। कहा, प्रदेश की जनता जान चुकी है कि अब प्रदेश का भला हवा हवाई घोषणा करने वाले नेताओं व अवसरवादी राजनीति से होने वाला नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने सपा कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि 2022 के चुनाव को देखते हुए समाजवादी पार्टी के नीतियों व पूर्व की सरकार में किए गए कार्यों को लेकर घर-घर तक पहुंचाएं । इस दौरान आरोप लगाया कि बसपा प्रमुख मनुवादियों के चुंगल में फंस चुकी है और उन्हीं के इशारे पर काम कर रही है। उनका आरोप सरासर गलत है कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुसलमानों को टिकट देने से मना कर रहे थे जबकि समाजवादी पार्टी के टिकट पर तीन मुसलमान लोकसभा में पहुंचने का काम किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने स्थानीय स्तर पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा थाने व तहसील पर किए जा रहे दलाली व स्वास्थ्य विभाग में कमीशनखोरी को लेकर जुलाई महीने में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर का घेराव कर धरना प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान सिकंदरपुर विधानसभा अध्यक्ष रामजी यादव, सपा नेता डॉ. मदन राय, चंद्रमा यादव, भीष्म यादव, अनंत मिश्रा, शिवजी त्यागी और मुन्नीलाल यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed