{"_id":"634c3fb0ec75dc1414188426","slug":"presentation-of-various-cultural-programs-in-sonadih-festival-ballia-news-vns6792854134","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनाडीह महोत्सव में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की हुई प्रस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनाडीह महोत्सव में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की हुई प्रस्तुति
विज्ञापन
बेल्थरारोड। संस्कृति विभाग की ओर से शनिवार की रात जीआईसी प्रांगण में सोनाडीह महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें साहित्यिक कृतियों से अलंकृत व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही।
महोत्सव का शुभारंभ सेवानिवृत्त आईपीएस जितेंद्र कुमार शुक्ल, सीतापुर के अपर जिला पंचायती राज अधिकारी वर्तिका त्रिपाठी, प्रख्यात चिकित्सक डॉ एएस पांडेय, वरिष्ठ साहित्यकार शिवकुमार सिंह कौशिकेय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
महोत्सव में अलंकरण कार्यक्रम के तहत वरिष्ठ साहित्यकार कौशिकेय को बलिया गौरव सम्मान और पंडित तारकेश्वर मिश्र राही को भोजपुरी भूषण सम्मान से नवाजा गया। इस दौरान साहित्यकार जेएन वर्मा, बृजमोहन अनारी, शिक्षाविद् डॉ. विद्यासागर उपाध्याय, गोल्ड मेडलिस्ट कल्याण सिंह, मिमिक्री स्टार नीलेश दीपू को मनोरंजन एवं कला सम्मान, महिला सशक्तीकरण के लिए ग्रेसी जॉन और विद्यालय प्रबंधन के लिए ज्ञानकुंज एकेडमी की प्रिंसिपल सुधा पांडेय को सम्मानित किया गया। महोत्सव में लोक संस्कृति और लोक विरासत से संबंधित कार्यक्रमों की धूम रही। इस दौरान शिवनाथ ने पखावज नृत्य, उमेश कन्नौजिया ने धोबऊ नृत्य, संदीप मौर्य ने कथक, लोक गायक अवनीश अवस्थी, अभय सिंह कुशवाहा ने भिखारी ठाकुर कृत विदेशिया नाटक समेत अनेक रंगारंग और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति कर तालियां बटोरीं। विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति कर वाहवाही लूटी। संयोजक असलम राही ने आगंतुकों के प्रति आभार जताया।