फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Preparations underway for the foundation stone laying ceremony of the medical college, admissions to 100 seats

Ballia News: मेडिकल काॅलेज के शिलान्यास की तैयारी, 100 सीटों पर होंगे दाखिले

Mon, 03 Nov 2025 02:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Preparations underway for the foundation stone laying ceremony of the medical college, admissions to 100 seats
बलिया। बहुप्रतीक्षित मेडिकल कॉलेज के शिलान्यास व निर्माण संबंधी कार्यों को गति प्रदान करने की कवायद तेज हो गई है। शनिवार की देर शाम को जिले में पहुंचे मेडिकल काॅलेज के कार्यवाहक प्राचार्य डाॅ. धनंजय सिंह ने स्थिति का जायजा लिया। एक महीने में शिलान्यास की बात कही। बलिया के मेडिकल कालेज में 100 सीटें होंगी ।
विज्ञापन

इस दौरान प्राचार्य डाॅ. धनंजय सिंह ने परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह व प्रशासनिक अधिकारियों संग बैठक कर चर्चा की। प्राचार्य ने बताया कि मेडिकल काॅलेज के शिलान्यास व कार्यारंभ की सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। सबकुछ ठीक रहा तो एक महीने में शिलान्यास कराकर इसका कार्य प्रारंभ करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि प्राचार्य के साथ मेडिकल काॅलेज से संबंधित सभी पहलुओं पर गंभीरता से मंथन किया गया। इसके मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से समय लेकर इसके शिलान्यास की तिथि जल्द घोषित की जाएगी। इसके साथ ही बैरिया में अंतरराज्यीय बस अड्डा के लिए भी बजट का आवंटन हो गया है तो इसी के साथ उसका भी शिलान्यास कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी के साथ ही परिवहन मंत्री ने बताया कि जिले में नई जेल के लिए जमीन खरीद के लिए धनराशि जारी हो गई। इसलिए प्रयास यही है कि मेडिकल काॅलेज और जेल का शिलान्यास एक ही साथ कराया जाए। बलिया के नारायनापाली में 67 एकड़ में जेल का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed