फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Preparations underway for 42 paddy procurement centers; operations to begin on November 1.

Ballia News: धान खरीद के लिए 42 क्रय केंद्र की तैयारी, एक नवंबर से होगा संचालन

Thu, 01 Oct 2026 01:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Preparations underway for 42 paddy procurement centers; operations to begin on November 1.
बलिया। जिले में धान खरीद की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। छह तहसीलों में 42 क्रय केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इन केंद्रों पर एक नवंबर से धान की खरीद शुरू होगी। खाद्य विभाग की प्रस्तावित सूची को जिलाधिकारी ने मंजूरी दे दी है। अब केंद्रों की जियो टैगिंग समेत अन्य प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं।
विज्ञापन

धान बेचने के लिए किसानों का पंजीयन अनिवार्य होगा। इसके लिए खतौनी, बैंक पासबुक, आधार संख्या और मोबाइल नंबर के माध्यम से विभागीय पोर्टल पर पंजीयन कराया जा सकेगा। किसानों के पंजीयन और मिलों के सत्यापन की प्रक्रिया चल रही है। क्रय केंद्रों पर किसानों के बैठने, पेयजल और तौल की व्यवस्था के साथ धान की नमी मापने के लिए मशीनें लगाई जाएंगी। परिवहन व्यवस्था को भी जीपीएस से जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन

हनुमानगंज, चितबड़ागांव, चौरा कथरिया, दुबहड़, रतसर, एकौनी, सुखपुरा, बांसडीह, रेवती, मनियर, पंदह, सिकंदरपुर, चिलकहर, हजौली, रसड़ा, मुडेरा, माधोपुर चीनी मिल, नगरा, बेल्थरारोड, इब्राहिम पट्टी और रानीगंज में प्रथम व द्वितीय केंद्र संचालित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मक्का और बाजरा खरीद के लिए चार-चार क्रय केंद्रों का संचालन शुरू हो गया है। मक्का की खरीद रानीगंज, रेवती, बांसडीह और दुबहड़ में, जबकि बाजरा की खरीद हनुमानगंज, चितबड़ागांव, रसड़ा और बांसडीह में हो रही है। किसान इन केंद्रों पर अपनी उपज बेच सकते हैं।

जिला विपणन अधिकारी अखिलेश सिंह ने बताया कि धान खरीद की तैयारी शुरू कर दी गई है। केंद्र निर्धारण और मिलों के सत्यापन के बाद जल्द कृषक पंजीयन के लिए पोर्टल खोला जाएगा। खरीद में छोटे और महिला किसानों को वरीयता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed