फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Preparations for Navratri Puja in every house, Mata Rani's court started getting decorated

Ballia News: नवरात्र पूजा की घर-घर तैयारी, सजने लगे माता रानी के दरबार

Tue, 01 Oct 2024 10:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2024 10:31 PM IST
विज्ञापन
Preparations for Navratri Puja in every house, Mata Rani's court started getting decorated
बलिया। तीन अक्तूबर से शुरू हो रहे नवरात्र की तैयारी तेज हो गई है। घर-घर कलश स्थापना से लेकर देवी मंदिरों की कमेटी व्यवस्था को अंतिम स्वरूप देने में जुट गई है। देवी मंदिरोंं के आसपास दुकानें सजने लगी हैं। मंदिर की रंगाई-पोताई के साथ ही भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अंदर बैरकेडिंग का काम तेज हो गया है।
विज्ञापन


सुरहाताल के किनारे ब्रह्माइन गांव स्थित मां ब्रह्ममाणी देवी के दरबार में शहर सहित दूरदराज के भक्त आते हैं। मंदिर कमेटी भी मां के भक्तों की सुविधा को ख्याल रखते हुए तैयारी कर रहा है। जिले के 13 प्रमुख मंदिरों में शारदीय नवरात्र में मां के भक्तों की भीड़ अधिक लगती है। घर-घर कलश रखा जाता है। इसमें शहर कोतवाली के दुर्गा मंदिर गुदरी बाजार व जापलिनगंज, नरहीं थाने के मंगला भवानी, हनुमानगंज के ब्राह्मणी मंदिर, बांसडीहरोड के शांकरी भवानी, रसड़ा के काली मंदिर, नीबू कबीरपुर व चंडी देवी मंदिर, सिकंदरपुर के जल्पा-कल्पा मंदिर को कमेटी सजाने व संवारने में जुटी है। मंदिरों के आसपास नारियल, चुनरी, प्रसाद व खेल-खिलौने सहित चाट पकौड़े की दुकानें सजने लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed