फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Preparation to cancel the registration of 7000 vehicles

7000 वाहनों का पंजीयन निरस्त करने की तैयारी

Sat, 18 Dec 2021 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Preparation to cancel the registration of 7000 vehicles
बलिया। जिले के करीब 7000 वाहनों का पंजीयन उप संभागीय परिवहन कार्यालय द्वारा निरस्त करने की तैयारी तेज हो गई है। जिन वाहनों का पंजीकरण निरस्त किया जाएगा, उनमें 15 साल पुराने पेट्रोल और 10 साल पुराने डीजल वाहन शामिल हैं। वाहन स्वामियों को दो माह पूर्व अनापत्ति प्रमाणपत्र लेने के लिए विभाग ने नोटिस जारी किया गया था, लेकिन लोग लापरवाह बने रहे। चेकिंग के दौरान ऐसे वाहन सड़कों पर फर्राटा भरते मिले तो उन्हें सीज किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में खटारा वाहनों से लगातार हादसे होते आ रहे हैं। ऐसे वाहन वायु प्रदूषण के लिए भी जिम्मेदार हैं। ऐसे वाहनों से मानक से अधिक धुआं निकलता रहता है। तमाम कोशिशों के बाद भी ऐसे खटारा वाहनों के संचालन पर काबू नहीं पाया जा सका। शहर से ग्रामीण अंचल तक आज भी खटारा वाहनों से ही लोग सफर कर रहे हैं। एनजीटी ने ऐसे वाहनों का पंजीयन रद्द करने का सुझाव दिया था। 15 साल पुराने उन वाहनों का पंजीयन निरस्त करने के लिए कहा गया था, जो उप संभागीय परिवहन कार्यालय से एनओसी नहीं ले रहे थे। ऐसे वाहनों की जांच भी कराई गई। इन वाहन स्वामियों को पंजीयन का नवीनीकरण कराना था। आदेश जारी होने के बाद इन वाहन स्वामियों ने नवीनीकरण नहीं कराया। जबकि विभाग द्वारा ऐसे वाहन स्वामियों को अंतिम नोटिस जारी किया जा चुका है। इसके बाद भी वाहन स्वामी बेफिक्र होकर खटारा वाहनों को सड़कों पर दौड़ा रहे हैं। अंतिम नोटिस भेजने के बाद अब ऐसे वाहनों का पंजीयन निरस्त करने की तैयारी है।
विज्ञापन

----
संचालन मिलने पर वाहन कर दिए जाएंगे सीज
परिवहन विभाग के आरआई राजभूषण चौधरी ने बताया कि 15 साल पुराने वाहनों के सड़कों पर फर्राटा भरने के दौरान विभागीय अफसरों और पुलिसकर्मियों द्वारा सीज करने की कार्रवाई की जाएगी। सीज करने के बाद वाहन को कबाड़ घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
व्यावसायिक वाहनों के लिए आदेश का इंतजार
सरकार ने पुराने वाहनों को कबाड़ घोषित करने की नीति बनाई जरूर है मगर अभी उसमे कई तकनीकि खामियां आ रहीं हैं। जिसकी वजह से अभी खटारा हो चुके व्यवसायिक वाहनों का पंजीयन निरस्त करने के लिए अधिकारियों के आदेश का इंतजार है।

----
15 साल पुराने वाहनों के स्वामियों को पंजीयन का नवीनीकरण कराने व दूसरे जनपद के लिए अनापत्ति प्रमाणपत्र ले जाने के लिए नोटिस जारी किए गए थे। अधिक समय व्यतीत होने के बाद भी वाहन स्वामी दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं। ऐसी दशा में मानक पर खरे नहीं उतरने वाले सभी वाहनों का पंजीयन निरस्त किया जाएगा।
-राजभूषण चौधरी, आरआई परिवहन विभाग, बलिया।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed