फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Preparation is complete, now turn to vaccine

पूरी है तैयारी, अब टीके की बारी

Wed, 13 Jan 2021 10:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
Preparation is complete, now turn to vaccine
बलिया। जिले में पहले चरण में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को कोविड-19 की वैक्सीन लगाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। जिले में पहले चरण के लिए कुल 10419 लोगों की सूची तैयार की गई है। 16 जनवरी को जिले के 17 केंद्रों पर संबंधित लोगों को बुलाकर वैक्सीन लगाई जाएगी। सभी केंद्रों पर 100 लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि जिले में वैक्सीन बृहस्पतिवार की देर रात तक आ जाएगी। इसे शुक्रवार को सभी केंद्रों पर भेज दिया जाएगा। जिले में वैक्सीन आजमगढ़ स्थित डिविजनल स्टोरेज से लाई जाएगी, जिसके लिए टीम बृहस्पतिवार को सुबह रवाना की जाएगी।
विज्ञापन

डॉ. मिश्रा ने बताया कि कोविड-19 टीकाकरण को जिले में शासन की गाइडलाइन के अनुसार चार चरणों में बांटा गया है। पहले चरण में सरकारी एवं प्राइवेट स्वास्थ्यकर्मी, दूसरे चरण में पुलिस, सफाई कर्मी एवं अन्य रहेंगे। तीसरे चरण में 50 से ऊपर वाले गंभीर रोगी रहेंगे। चौथे चरण में 50 से नीचे वाले सभी लोगों को शामिल किया गया है। इसके तहत पहले चरण में सरकारी 9239 तथा प्राइवेट 1180 स्वास्थ्यकर्मियों की सूची तैयार है।
विज्ञापन

10419 लोगों के लिए आएगी पूरी डोज
डॉ. मिश्रा ने बताया कि शासन से मिली जानकारी के अनुसार 15 जनवरी को जिले में पहले चरण के लिए तैयार सूची में शामिल 10419 लोगों के टीकाकरण के लिए पूरी डोज भेजी जा रही है। उन्होंने बताया वैक्सीन सबसे पहले वाराणसी पहुंचेगी और वहां से आजमगढ़ लाई जाएगी। आजमगढ़ से बलिया की टीम वैक्सीन लेकर आएगी। डॉ. मिश्रा ने बताया कि कोविड वैक्सीन के टीकाकरण के लिए जिला अस्पताल समेत जिले में कुल 19 केंद्र बनाए गए हैं। प्रति केंद्र 100 लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। वैक्सीन की सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन की ओर से पर्याप्त मात्रा में पुलिस फोर्स भी उपलब्ध करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेसेज के माध्यम से मिलेगी सूचना
बलिया। को-विन पोर्टल के माध्यम से पंजीकृत लाभार्थी को वैक्सीनेशन संबंधी सूचना उनके मोबाइल पर मैसेज के माध्यम से प्राप्त होगी। उन्हें मैसेज में स्थान, समय, दिनांक, और कौन वैक्सीनेटर की पूरी जानकारी दी जाएगी। डॉ. मिश्रा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मियों की सूची तैयार है। सरकारी अस्पताल, प्राइवेट अस्पताल, नर्सिंग होम, क्लीनिक, पैथोलॉजी सेंटर आदि के स्वास्थ्य कर्मियों की सूची में 20 सरकारी अस्पताल, 136 प्राइवेट हॉस्पिटल, नर्सिंग होम, लैब एवं जांच केंद्र के कर्मचारियों की सूची को-विन पोर्टल पर अपलोड की जा चुकी है। टीका सुरक्षित रखने के लिए जिला अस्पताल में कोल्ड चेन तैयार की गई है। सूची के अनुसार ही टीके लगाए जाएंगे।
पांच एमएल की होगी एक वाइल, दस लोगों का होगा टीकाकरण
बलिया। डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि टीकाकरण के लिए आ रही वैक्सीन की वाइल पांच एमएल की होगी। एक व्यक्ति को आधा एमएल वैक्सीन की डोज देनी है। ऐसे में एक वाइल से कुल दस लोगों का टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि टीका लेने के बाद भी लोगों को सतर्क रहते हुए कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना होगा। क्योंकि इसके दो डोज दिए जाने हैं। पहले के 28 दिन के बाद दूसरा डोज दिया जाएगा। टीकाकरण के 14 दिनों के बाद ही रोग प्रतिरोधक क्षमता या एंटीबॉडी विकसित होगी।

स्पेशल वैन से जिले में आएगी वैक्सीन
बलिया। डॉ. मिश्रा ने बताया कि आजमगढ़ डिजिजनल स्टोरेज से वैक्सीनस्पेशल वैन से जिले में लाई जाएगी। यहां उसे जिस कंटेनर में रखा जायेगा उसका तापमान दो से आठ डिग्री सेल्सियस रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed