फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Preparation for fifth convocation ceremony in JNCU, Governor will come

Ballia News: जेएनसीयू में पंचम दीक्षांत समारोह की तैयारी, आएंगी राज्यपाल

Thu, 16 Nov 2023 10:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Nov 2023 10:24 PM IST
विज्ञापन
Preparation for fifth convocation ceremony in JNCU, Governor will come
जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में पंचन दीक्षांत समारोह की तैयारी जोरों पर है। विश्वविद्यालय का पंचम दीक्षांत समारोह 26 नवंबर को होगा। विश्वविद्यालय की कुलाधिपति एवं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मेधावी विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक प्रदान करेंगी।
विज्ञापन


कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्ता ने बताया कि पंचम दीक्षांत समारोह धूमधाम से मनाया जाएगा। हमारा परिसर प्रकृति के सुरम्य वातावरण में है। इसलिए हमारा यह दायित्व है कि हम प्रकृति को स्वच्छ और सुंदर बनाएं। दीक्षांत समारोह कार्यक्रम की समितियों का गठन किया जा चुका है। सभी समितियों के समन्वयक सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। परिसर सौंदर्यीकरण की दिशा में सभी तैयारी अंतिम रूप में चल रही है। परिसर को विशेष रूप से सजाया जा रहा है। कार्यक्रम को बेहतर बनाने के लिए कुलसचिव एसएल पाल, निदेशक शैक्षणिक डॉ. पुष्पा मिश्रा, डॉ.अजय चौबे, डॉ. प्रियंका सिंह, डॉ.विनीत सिंह, डॉ.संदीप यादव, डॉ.प्रमोद शंकर पांडेय लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed