फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   prakashotsav in ballia

गुरु गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर निकली शोभायात्रा

Sun, 17 Jan 2021 10:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
prakashotsav in ballia
नगर के गुरूद्वारा से गुरु गोविंद सिंह के पावन प्रकाशोत्सव कार्यक्रम के दौरान निकाली गई प्रभात फ? - फोटो : BALLIA
बलिया। सिख समुदाय के गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के प्रकाश उत्सव पर रविवार को गुरुद्वारा परिसर से शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें सिख समुदाय के लोगों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। शोभायात्रा नगर के मार्गों से होती हुई पुन: गुरुद्वारा परिसर में जाकर समाप्त हो गई। इस दौरान लोगों जगह-जगह फूल बरसा कर शोभायात्रा का स्वागत किया।
विज्ञापन

शोभायात्रा गुरुद्वारा से पूर्वाह्न 11 निकाली गई, जो दिन में करीब तीन बजे वापस गुरुद्वारा में पहुंची। शोभायात्रा में आगे-आगे पंज प्यारे एवं निशांत साहब निकले। पंज प्यारे के आगे पूरे शहर में नगर पालिका अध्यक्ष अजय कुमार समाजसेवी द्वारा फूलों वर्षा की गई। इस दौरान महिलाएं झाड़ू लेकर सफाई करते हुए आगे-आगे चल रही थीं। शोभायात्रा में नगर के गणमान्य लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान सिख समाज के लोग कीर्तन-भजन करते हुए एवं गुरु नाम का जाप करते हुए आगे बढ़ते रहे। शोभायात्रा में बैंड बाजा, वाहेगुरु का कीर्तन होता रहा। इसके अलावा कोरोना से बचाव के लिए लाउडस्पीकर से प्रचार भी किया जाता रहा। इस दौरान सांसद नीरज शेखर, विधायक सुरेंद्र सिंह, पूर्व मंत्री नारद राय, सपा नेता अजीत मिश्रा, लक्ष्मण गुप्ता, सागर सिंह राहुल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed