फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   pradhano ka pradarshan

ग्राम प्रधानों ने किया प्रदर्शन

Mon, 21 Mar 2016 10:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया Updated Mon, 21 Mar 2016 10:15 PM IST
विज्ञापन
pradhano ka pradarshan
राशन कार्ड बनाने में की गई धांधली के विरोध में कलेक्ट्रेट में पहुंचकर जिलाधिकारी को ज्ञापने देने जाते ग्राम प्रधान संघ के सदस्य।
पंचायत राज ग्राम प्रधान संगठन के सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने राशन कार्ड में मनमाने तरीके से अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी सूची में घोर अनियमितता को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


सूची में त्रुटियाें को लेकर नौ सूत्रीय मांग पर जिलाधिकारी के प्रतिनिधि वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। इस दौरान ग्राम प्रधानों ने मांग किया कि राशन कार्ड के लिए बनी सूची को निरस्त कर नए सिरे ग्राम पंचायत अधिकारियाें के माध्यम से बनाया जाए।
विज्ञापन



ज्ञापन सौंपने के उपरांत कैंप कार्यालय पर आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव त्रिलोकी नाथ पांडेय ने कहा कि गरीब असहाय तथा बेबस लोगों के लिए बनाई गई योजना पूरी तरह जिलापूर्ति कार्यालय की भेंट चढ़ चुकी है। कहा कि बहुतेरे ऐसे गांव है जहां सूची में गरीबों की जगह संपन्न एवं राजपत्रित अधिकारियों के परिवारों का नाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह सचाई है कि ऐसे लोगों को अपने नाम होने का पता भी नहीं है। पांडेय ने कहा कि जो सूची बनी भी है उसमें जानबूझकर ठेकेदार के कर्मचारियों द्वारा परिवार के कुछ यूनिट को ही दर्शाया गया है।

रही सही कोर कसर जनसेवा केंद्र के संचालक नाम बढ़ाने के नाम पर कर रहे है। जिलाध्यक्ष राधेश्याम यादव ने कहा कि जब तक पूरी तरह त्रुटिपूर्ण सूची निरस्त नहीं की जाएगी तब तक हम चैन से नहीं बैठेंगे।


कहा कि इस माह के अंत तक जिला प्रशासन द्वारा ठोस आश्वासन नहीं मिलता तब हम लोग अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल करने के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर सतीश सिंह, श्रीराम तिवारी, सत्येंद्र सिंह, ब्रजभूषण शुक्ल, राजेश, अजय चौबे, अरूण कुमार, राहुल सिंह आदि ग्राम प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed