{"_id":"60ca3a378ebc3e335a0aaaf3","slug":"pradhan-panchayat-members-will-take-virtual-oath-on-june-18-19-ballia-news-vns595201535","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान, पंचायत सदस्य 18-19 जून को लेंगे वर्चुअल शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान, पंचायत सदस्य 18-19 जून को लेंगे वर्चुअल शपथ
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव के परिणाम घोषित होने के बाद नवनिर्वाचित ग्राम पंचायतों के गठन की अधिसूचना राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी कर दी गई है। इससे जिले 253 ग्राम पंचायतों के गठन का रास्ता साफ हो गया है।
स्थानीय स्तर पर 17 जून को डीएम अदिति सिंह शपथ ग्रहण व ग्राम पंचायतों को गठित करने की अधिसूचना जारी करेंगी। 18 से 19 जून तक ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य वर्चुअल माध्यम से शपथ ग्रहण करेंगे। 20 जून को नवगठित 253 ग्राम पंचायतों की पहली बैठक में कार्य संचालन के लिए छह समितियों का गठन किया जाएगा। बता दें कि जिले की 940 ग्राम पंचायतों में से 687 ग्राम प्रधानों को शपथ दिलाकर ग्राम पंचायतों का गठन हो गया है। शेष ग्राम पंचायतों में दो तिहाई कोरम पूरा नहीं होने से गठन नहीं हो सका था। उपचुनाव के बाद अब गठन की अधिसूचना जारी हो गई है।
गठित होंगी छह समितियां
20 जून को नवगठित ग्राम पंचायतों की पहली बैठक बुलाई जाएगी, जिसमें छह समितियां बनाई जाएंगी। इसमें ग्राम प्रधान, नियोजन एवं विकास समिति, प्रशासनिक समिति और शिक्षा समिति के अलावा निर्माण कार्य स्वास्थ्य एवं कल्याण और जल प्रबंधन समिति के सभापति का चुनाव ग्राम पंचायत सदस्यों द्वारा उन्हीं में जाएगा। सभी समितियों में सभापति के अलावा छह सदस्य होंगे। इनमें एक महिला व एक अनुसूचित जाति और एक पिछड़े वर्ग का सदस्य होगा। हर महीने समिति को बैठक का आयोजन कराना होगा।
विज्ञापन
समितियां और उनके क्षेत्राधिकार
प्रशासनिक समिति : ग्राम पंचायतों में कार्यरत कार्मिकों और राशन की दुकानों से संबंधित कार्य।नियोजन एवं विकास समिति : ग्राम पंचायत की योजना तैयार करना, कृषि, पशुपालन और गरीबी उन्मूलन कार्यक्रमों
का कार्यान्वयन।
शिक्षा समिति : प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, अनौपचारिक शिक्षा व साक्षरता से संबंधित योजनाएं लागू कराना।
निर्माण कार्य समिति: समस्त स्थायी व अस्थायी निर्माण और मरम्मत के कार्य।
स्वास्थ्य एवं कल्याण समिति: चिकित्सा स्वास्थ्य व परिवार कल्याण से संबंधित कार्य।
जल प्रबंधन समिति: नलकूपों का संचालन व रखरखाव एवं पेयजल व्यवस्था।
19 गांव के प्रधान 19 को लेंगे शपथ
बैरिया। विकासखंड बैरिया के 11 व मुरलीछपरा के 08 कुल 19 ग्राम प्रधान शुक्रवार को शपथ लेेंगे। क्योंकि कोरम के अभाव में पिछले 25 मई को ये ग्राम प्रधान शपथ नहीं ले पाए थे। उल्लेखनीय है कि बैरिया विकासखंड के ग्राम पंचायत नवकागांव, जगदेवा, दलपतपुर, मानगढ़,शिवाल,चांदपुर, दुर्जनपुर,केहरपुर, बलिहार, उपाध्यापुर, अधिसीझुवा ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत सदस्यों की संख्या रिक्त होने के कारण वहां ग्राम पंचायतों का गठन नहीं हो पाया था। ठीक इसी तरह मुरलीछपरा विकासखंड के सोनकीभाट, सूर्यभानपुर, दलकी, कोडरह उपरवार, शिवपुर उर्फ कर्णछपरा, बाजिदपुर व भोजपुर में ग्राम पंचायतों का गठन नहीं हो पाने से वहां 25 मई को निर्वाचित ग्राम प्रधानों को शपथ नहीं दिलवाया जा सका था। अब उप चुनाव में ग्राम पंचायत सदस्यों का निर्वाचन संपन्न हो चुका है। ऐसे में अब ग्राम प्रधानों को शपथ ग्रहण के साथ ही सभी अधिकार प्राप्त हो जाएंगे। इस बाबत खंड विकास अधिकारी राम आशीष ने बताया कि दोनों विकासखंडों के कुल 19 ग्राम पंचायतों के प्रधानों को शुक्रवार को शपथ दिलवाने के साथ ही ग्राम पंचायतें सक्रिय हो जाएगी।