फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Prabhatferi taken out with tricolor, songs of freedom echoed

Ballia News: तिरंगे के साथ निकाली प्रभातफेरी, गूंजे आजादी के तराने

Mon, 14 Aug 2023 10:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Aug 2023 10:56 PM IST
विज्ञापन
Prabhatferi taken out with tricolor, songs of freedom echoed
बलिया। शासन की ओर से चलाए जा रहे मेरी माटी मेरा देश अभियान को लेकर शहर से लेकर गांव तक धूम मची हुई है। विभिन्न सरकारी विभागों, विभिन्न संगठनों के साथ ही विद्यालयों में विविध आयोजन किए जा रहे हैं। सोमवार को विभिन्न विद्यालयों की ओर से प्रभातफेरी निकाल आजादी के दीवानों को नमन किया गया।
विज्ञापन

सिकंदरपुर के गांधी इंटर कॉलेज से सोमवार को भव्य प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी का शुभारंभ पूर्व विधायक संजय यादव, नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि संजय जायसवाल, प्रबंधक अरविंद कुमार राय, प्रधानाचार्य डॉ. संजय कुमार राय ने किया। स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर पूर्व विधायक ने प्रकाश डाला। अखिलेश राय प्रकाश राय अजय कुमार राय, राजेंद्र सिंह, निर्भय आदि रहे। नगर पंचायत रतसर कला के ईओ रामबचन यादव एवं नपं अध्यक्ष अजय राजभर, सुभासपा के प्रदेश उपाध्यक्ष पवन सिंह के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। थाना प्रभारी गड़वार आरके सिंह व चौकी प्रभारी अभिलेश नारायण सिंह रहे। पचरुखिया में तिरंगा यात्रा मदर टेरेसा कॉन्वेंट स्कूल की तरफ से निकाली गई क्षेत्रीय वन अधिकारी प्रशांत शर्मा, राजू प्रसाद, विनोद कुमार तिवारी थे। नवजीवन इंग्लिश स्कूल के बच्चों ने प्रभात फेरी निकली। पूर्व मंत्री छठ्ठू राम, प्रिंसिपल ग्रेसी जान, रानी, जया तिवारी आदि रहे।
विज्ञापन

नगरा के जनता इंटर कॉलेज में तिरंगा यात्रा निकाली गई। डॉ. उमेशचंद पांडेय, रमेश सिंह, अनुज कुमार सिंह, डॉ. विनय प्रताप सिंह, शैलेन्द्र बहादुर सिंह, दिव्य प्रताप सिंह थे। नवानगर अंतर्गत कंपोजिट विद्यालय सिकंदरपुर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। हरी झंडी पूर्व विधायक संजय यादव, एसडीएम रवि कुमार पासवान, सीओ भूषण वर्मा, बीईओ रमेश कुमार श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नरहीं के पिपरा कलां गांव में श्रीनाथ बाबा मठ के महंथ कौशलेंद्र गिरी ने तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया। प्रधान चंदन कुमार, प्रतिनिधि विजय बागी, संजय सिंह, अरविंद सिंह, अंगद सिंह थे। रसड़ा में नपा अध्यक्ष विनय शकर जायसवाल एवं ईओ जेपी मौर्य के नेतृत्व बाइक एवं पैदल तिरंगा यात्रा निकाली गई। राजेन्द्र प्रसाद, अविनाश जायसवाल, जैकी, वसीम अहमद, नौशाद अहमद, डब्लू अंसारी थे। चितबड़ागांव में पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी व चेयरमैन अमरजीत सिंह के नेतृत्व में रैली निकाली गई।
डीएवी इंटर कॉलेज बेल्थरारोड में राज्यसभा सांसद सकलदीप राजभर, पूर्व विधायक धनंजय कन्नौजिया, पूर्व मंत्री छट्ठू राम, प्रबंधक अनूप कुमार हेमकर, राजीव कुमार मिश्र, देवेंद्र कुमार ने शहीद स्तंभ पर श्रद्धा-सुमन अर्पित कर वीर सेनानियों को याद किया। प्रधानाचार्य अमरनाथ मौर्य के निर्देशन में प्रभात फेरी निकाली गई। नगरा में नगर पंचायत से तिरंगा यात्रा निकली गई। सुशील कुमार, रविश कुमार, अमरेंद्र सोनी, कृष्ण कुमार कुशवाहा, मुंशी यादव, संतोष पांडेय, रामदरश यादव आदि मौजूद रहे।

ब्लाक चिलकहर के कर्मचारियों ने सहायक विकास अधिकारी ज्ञान प्रकाश पाण्डेय व बाल विकास परियोजना अधिकारी सुरेंद्र यादव के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली। बैरिया के नेहरू युवा केंद्र व नेहरू युवा मानव सेवा संस्थान की ओर से बाबा लक्ष्मण दास राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के सभागार में पंच प्रण पर चर्चा हुई। मुख्य अतिथि सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त रहे। युवाओं को पंचप्राण की शपथ मुख्य अतिथि ने दिलाई। सीआरपीएफ के शहीद किशोर मिश्रा की पत्नी मीना देवी को सम्मानित किया गया। ब्लॉक प्रमुख कन्हैया सिंह, तेज नारायण मिश्रा, कंचन सिंह, कमलेश पांडेय, रत्नेश सिंह आदि लोग रहे। अध्यक्षता प्रधानाचार्य गोपालजी सिंह ने की। संचालन नितेश पाठक व आभार राजू सिंह ने प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed