{"_id":"6a359132667b8350b30947da","slug":"power-supply-remained-disrupted-for-20-hours-across-14-city-neighborhoods-and-300-villages-connected-to-the-sukhpura-and-delhua-substations-ballia-news-c-190-1-bal1002-166669-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: शहर के 14 मोहल्लों, सुखपुरा व देल्हुआ उपकेंद्र से जुड़े 300 गांवों में 20 घंटे आपूर्ति रही ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: शहर के 14 मोहल्लों, सुखपुरा व देल्हुआ उपकेंद्र से जुड़े 300 गांवों में 20 घंटे आपूर्ति रही ठप
विज्ञापन
बलिया। जिले में भीषण गर्मी का प्रकोप के बीच बिजली आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई है। बृहस्पतिवार की रात सिविल लाइन उपकेंद्र के पीछे केबल जलने से शहर के 14 मोहल्लों सहित 300 से ज्यादा गांवों की बिजली गुल रही। इससे एक लाख लोग प्रभावित हुए।
इससे 20 घंटे से ज्यादा आपूर्ति ठप रही। लोग गर्मी से उमस से बिलबिला गए। पानी का संकट खड़ा हो गया। सिविल लाइन में पीछे शुक्रवार की सुबह करीब 4 बजे 33 हजार की केबल में आग लग गया। उसके पहले रात भर ट्रिपिंग की समस्या बनी रही। इसको लेकर लोग सिविल लाइन पावर हाउस भी पहुंचे। सुबह केबल जलने से संकट और दोगुना हो गया। इसके करीब चार घंटे बाद ठीक किया गया। इससे सिविल लाइन क्षेत्र के प्रोफेसर कॉलोनी, आनंद नगर, रामपुर, आवास विकास कॉलोनी, मिड्ढी, राम दहिम पुरम, काजीपुरा, हरपुर मिड्ढी, बहादुरपुर, देवकली आदि में सप्लाई ठप रही। बिजली विभाग के अनुसार, अत्यधिक गर्मी के कारण बिजली की मांग में भारी वृद्धि हुई है। पुराने और जर्जर तार इस भार को सहन नहीं कर पा रहे हैं। कई स्थानों पर ओवरलोडिंग के कारण फाल्ट हो रहे हैं। मरम्मत कार्य में भी समय लग रहा है।
-- -- -- -- -- --
सुखपुरा व देल्हुआ उपकेंद्र से जुड़े गांवों की बिजली गुल
सुखपुरा। सुखपुरा और देल्हुआ उपकेंद्र से संबंधित तीन सौ गांव में बृहस्पतिवार की रात से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप होने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि ज्ञानपीठिका स्कूल के पास स्थित विद्युत लाइन का तार बार-बार टूटता है। ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग द्वारा जर्जर तार को बदलने के बजाय केवल टूटे हुए हिस्से को जोड़कर काम चलाया जाता है। क्षेत्रवासियों ने विद्युत विभाग के उच्च अधिकारियों से मांग की है कि ज्ञानपीठिका स्कूल, आईटीआई व रामपुर के पास के जर्जर तार और लाइन को तत्काल बदला जाए। 18 घंटे से गुल बहादुरपुर की बिजली, भीषण गर्मी में पानी को तरसे लोग शहर क्षेत्र के सिविल लाइन बलिया से जुड़े बहादुरपुर स्थित गली नंबर 4 में बृहस्पतिवार की शाम से बिजली आपूर्ति ठप है। शुक्रवार दोपहर 1 बजे तक भी विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
- सिविल लाइन उपकेंद्र के पीछे भोर में केबल जल गया। उसके चार घंटे के अंदर ठीक कर लिया गया है। जीराबस्ती वन बिहार के पास रात को ही फाॅल्ट आने के बाद ट्रांसफाॅर्मर भी जल गया था। अगले दिन दोपहर बाद ठीक कर लिया गया है। ओवरलोड व फाॅल्ट के चलते ट्रिपिंग की समस्या आ रही है। दो-तीन के अंदर इस समस्या से निजात उपभोक्ताओं को मिल जाएगा। -शुभम मौर्या, एसडीओ सदर, विद्युत विभाग।