फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Power out for 15 days; population of two lakh struggles for flour and water

Ballia News: 15 दिन से बिजली गुल, दो लाख की आबादी आटा-पानी को परेशान

Mon, 19 Oct 2026 01:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Power out for 15 days; population of two lakh struggles for flour and water
बैरिया। सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन और दलछपरा हाल्ट के उत्तर बसे करीब 25 गांवों की दो लाख आबादी पिछले एक पखवाड़े से बिजली संकट झेल रही है। बिजली आपूर्ति ठप होने से 72 आटा चक्कियां और आठ पानी की टंकियां बंद हैं। इससे ग्रामीणों के सामने आटा पिसवाने और शुद्ध पेयजल का संकट खड़ा हो गया है। वहीं, बिजली के अभाव में एक कोल्ड स्टोर में रखा आलू भी खराब होने लगा है। अंडरग्राउंड केबल बदलने का काम रेल प्रशासन की अनुमति और सिक्योरिटी मनी जमा करने की प्रक्रिया में अटका हुआ है।
विज्ञापन

सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन के उत्तर अंडरग्राउंड विद्युत केबल बदलने के लिए बिजली विभाग ने करीब छह महीने पहले ऑनलाइन आवेदन किया था। रेलवे क्षेत्र से होकर गुजरने वाले केबल को बदलने के लिए रेल प्रशासन की अनुमति जरूरी है। अनुमति मिलने में देरी पर छात्र नेताओं ने आंदोलन भी किया था। इसके बाद रेल प्रशासन ने बिजली विभाग को 10 लाख 51 हजार रुपये जमा करने का निर्देश दिया। विभाग ने निर्धारित धनराशि जमा भी कर दी, लेकिन केबल बदलने की अनुमति नहीं मिल सकी। विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता ब्रजेश कुमार ने बताया कि सिक्योरिटी मनी जमा करने के लिए रेल प्रशासन की ओर से पत्र भेजा गया है। उन्होंने कहा कि मंगलवार तक पांच लाख रुपये रेल प्रशासन के खाते में जमा हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed