फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Power cut in 150 villages on the first day of the year

Ballia News: साल के पहले दिन 150 गांवों का बिजली ठप

Sun, 01 Jan 2023 10:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jan 2023 10:20 PM IST
विज्ञापन
Power cut in 150 villages on the first day of the year
बैरिया। बिजली विभाग के संविदाकर्मियों की हड़ताल की वजह से रविवार की सुबह उपकेंद्र बैरिया नगर, उपकेंद्र बैरिया देहात, लोकधाम ठेकहा और जयप्रकाश नगर उपकेंद्र की आपूर्ति सुबह छह बजे से ही बाधित हो गई।
विज्ञापन

हालांकि, अधिशासी अभियंता खंड चतुर्थ के आश्वासन पर संविदाकर्मियों ने हड़ताल स्थगित कर दी है। देर शाम विद्युत आपूर्ति बहाल हुई।
हड़ताली कर्मचारियों का कहना है कि ओरियन सिक्योर कंपनी के माध्यम से विद्युत आपूर्ति की जाती है। संविदा कर्मियों का मानदेय व अन्य भुगतान इसी कंपनी के जिम्मे है। दो माह से उन्हें मानदेय नहीं मिला है और सात माह से उनके पीपीएफ खाते में कंपनी की ओर से पैसा जमा नहीं किया जा रहा है। हड़तालीकर्मियों का कहना है कि कई बार बिजली विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के सामने इस समस्या के समाधान का आग्रह किया गया था, लेकिन अधिकारियों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। संगठन ने 28 दिसंबर को लिखित चेतावनी दी थी कि 31 दिसंबर तक हमारा भुगतान करा दिया जाए। अन्यथा एक जनवरी से विद्युत आपूर्ति हमलोग बाधित कर देंगे। कार्य से विरत हो जाएंगे। मजबूरन साल के पहले दिन ही बैरिया विधानसभा क्षेत्र के डेढ़ सौ गांवों की विद्युत आपूर्ति बंद करनी पड़ी। संविदाकर्मियों ने बैरिया विद्युत उपकेंद्र पर धरना प्रदर्शन किया और नारेबाजी की।
विज्ञापन

विद्युत वितरण खंड चार के विद्युत उपकेंद्र बैरिया नगर, बैरिया देहात, ठेकहा व जयप्रकाश नगर की विद्युत आपूर्ति साल के पहले दिन ही बाधित हुई है। लोगों की असुविधा के लिए खेद है। देर शाम हड़ताल समाप्त हो गई। बिजली भी बहाल हो गई है। - एके शुक्ल, अधिशासी अभियंता विद्युत, वितरण खंड चार
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरे संज्ञान में नहीं था कि संविदा विद्युतकर्मी हड़ताल पर हैं और लगभग डेढ़ सौ गांवों की आपूर्ति ठप है। मातहतों ने इसकी सूचना मुझे नहीं दी थी। आपके माध्यम से यह मामला मेरे संज्ञान में आया है। तुरंत इसके समाधान की व्यवस्था करने का प्रयास कर रहा हूं। - आरके जैन, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed