फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Potato will be procured in 17 districts, Ballia is not named

Ballia News: 17 जिलों में होगी आलू खरीद, बलिया का नाम नहीं

Thu, 16 Mar 2023 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Mar 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Potato will be procured in 17 districts, Ballia is not named
सरकार ने प्रदेश के 17 जिलों में किसानों से पहले चरण में आलू की सरकारी खरीद करने का ऐलान किया है। खास बात यह है कि इसमें बलिया शामिल नहीं है। जो 17 जिले शामिल हैं, उसमें कई ऐसे हैं, जहां काफी कम मात्रा में आलू का उत्पादन होता है। भृगु नगरी में अब तक शासन से कोई ऐसा आदेश भी नहीं आया है, जिसमें आलू खरीद शुरू करने का जिक्र हो। बलिया में आलू की अच्छी खेती होती है। आकंडों पर गौर करें तो इस बार जिल में करीब 86.50 हेक्टेयर क्षेत्रफल में आलू की खेती हुई है, जहां एक लाख 89 हजार 920 मीटरी टन आलू की पैदावार हुई है। अच्छी पैदावार होने और शीत गृहों में भंडारण की व्यवस्था नहीं होने से आलू उत्पादक किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। हालांकि सरकार ने आलू का न्यूनतम समर्थन मूल्य 650 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किया है और सरकारी तौर पर इसकी खरीद की घोघण की है, लेकिन बलिया का नाम आलू खरीद वाले जिलों में शामिल नहीं होने से यहां किसान मायूस है। दूसरी ओर इससे कम रकबा होने के बाद भी कई जिलों का नाम शामिल करने पर सियासी गलियारों में चर्चाएं शुरू हो गई है।
विज्ञापन

000
सरकार द्वारा तय रेट कम दयाछपरा निवासी अवधेश वर्मा ने बताया कि उन्होंने आठ बीघे जमीन में आलू की खेती की है। इसमें करीब 320 पैकेट आलू निकला है। उत्पादन अच्छा हुआ है पर बाजार में भाव नहीं मिल रहा है। सरकार का 650 रुपये क्विंटल का रेट कम है।
विज्ञापन

000
कब खरीदा जाएगा आलू, नहीं पता दयाछपरा निवासी जदुपति गोड ने बताया कि कोल्ड स्टोरेज के मालिक आलू रखने से मना कर रहे है। सरकार को 800 रुपये प्रति क्विंटल आलू खरीद का रेट घोषित करना चाहिए। 650 रुपये कम है, वह भी अब तक खरीद शुरू नहीं हुई है। उनको तो यह भी नहीं पता है कि किस स्थान पर और कैसे आलू खरीदा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
जिले में आलू को सरकारी खरीद को लेकर कोई आदेश नहीं आया है। पहले चरण में 17 जिले शामिल हैं, उसमें बलिया नहीं है।
-अरुण कुमार यादव, सहायक उद्यान निरीक्षक, बलिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed