फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Post date scholarship application extended

दशमोत्तर छात्रवृत्ति आवेदन की तिथि बढ़ी

Thu, 24 Oct 2019 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
Post date scholarship application extended
बलिया। दशमोत्तर कक्षा के छात्र-छात्राओं के लिए छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। नई समय सारणी के अनुसार ऐसे मान्यता प्राप्त संस्थान जो छात्रवृत्ति पोर्टल के मास्टर डाटा बेस में सम्मिलित नहीं हो पाए हैं, वे 31 अक्तूबर से पांच नवंबर के बीच ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। डीएलएड (बीटीसी सत्र 2017-18) के छात्र-छात्राओं के छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन पहली नवंबर से 20 नवंबर तक भरने हैं। 27 नवंबर तक हार्ड कॉपी शिक्षण संस्था में जमा करना है। संस्थान द्वारा ऑनलाइन आवेदन पत्र को दो नवंबर से दो दिसंबर के बीच सत्यापित या अग्रसारित कर देना है। समाज कल्याण अधिकारी तिलकधारी ने समस्त छात्र-छात्राओं को सूचित किया है कि संशोधित समय-सारणी के अनुसार ऑनलाइन छात्रवृत्ति आवेदन भरकर शिक्षण संस्थान में जमा कर दें। शिक्षण संस्थान भी समय से सत्यापन और अग्रसारित करने की कार्यवाही करें ताकि कोई भी छात्र या छात्रा छात्रवृत्ति से वंचित ना रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed