फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Population of four lakhs troubled due to lack of pediatrician

Ballia News: बाल रोग विशेषज्ञ के अभाव में चार लाख की आबादी परेशान

Fri, 07 Feb 2025 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Population of four lakhs troubled due to lack of pediatrician
बैरिया। तहसील क्षेत्र के सरकारी अस्पतालों में बाल रोग विशेषज्ञों की तैनाती नहीं है। इस कारण करीब चार लाख की आबादी को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेने के लिए 40 किलोमीटर दूर जिला अस्पताल का चक्कर लगाना पड़ता है।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र में दो सीएचसी, दो पीएचसी और छह न्यू पीएचसी है। इनमें सोनबरसा व जयप्रकाशनगर सीएचसी है। जबकि मुरली छपरा व कोटवां पीएचसी है। इसके अलावा लालगंज, कर्ण छपरा, शिवन राय के टोला, श्रीनगर, दुबेछपरा, नौरंगा आदि न्यू पीएचसी है। इन स्वास्थ्य केंद्रों पर बाल रोग विशेषज्ञों की तैनाती नहीं होने से करीब चार लाख की आबादी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेने के लिए 40 किलोमीटर दूर जिला अस्पताल का चक्कर लगाने को विवश है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पर बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर पीपी सिंह की सप्ताह में दो दिन तैनाती थी, लेकिन उन्हें जयप्रकाशनगर स्थानांतरण कर दिया गया है। ऐसे में राजकीय संयुक्त चिकित्सालय बैरिया (सोनबरसा) प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोटवां, मुरलीछपरा पर बाल रोग विशेषज्ञ की तैनाती नहीं हैं। इससे शिशुओं का स्वास्थ्य खराब होने पर परिजन परेशान हो जाते हैं। उन्हें बिहार के छपरा या जिला मुख्यालय 40 किमी तक का चक्कर लगाना पड़ता है। इस बाबत डिप्टी सीएमओ डॉ. विजय यादव ने बताया कि बालरोग विशेषज्ञ की कमी है। इससे शासन को अवगत कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed