फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Poor families will get employment in MNREGA

गरीब परिवारों को मनरेगा के तहत रोजगार देने की होगी कवायद

Sat, 18 Apr 2020 09:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2020 09:03 PM IST
विज्ञापन
Poor families will get employment in MNREGA
बलिया। लॉकडाउन में गांव के गरीबों तक राहत पहुंचाने के लिए मनरेगा के तहत गरीब परिवारों को रोजगार दिया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक गांव के रोजगार सेवकों को गांव के सबसे गरीब 10 लोगों को चिह्नित करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

लॉकडाउन के चलते कई शहरों में कार्यरत मजदूर गांव पहुंचे हैं। इसको देखते हुए ग्राम्य विकास विभाग की ओर से मजदूरों को काम देने की कवायद की जा रही है। विभाग के आयुक्त ने बताया कि अपने गांवों को लौटे मजदूरों के समक्ष भरण पोषण की समस्या पैदा हो सकती है। मनरेगा सॉफ्ट पर रिपोर्ट के अनुसार सभी जॉब कार्डधारकों को रोजगार प्रदान नहीं किया गया है। ऐसे में असक्रिय जॉब कार्डधारक परिवारों से रोजगार की मांग संकलित करते हुए उन्हें प्राथमिकता के आधार पर रोजगार उपलब्ध कराया जाए। आयुक्त ने प्रत्येक रोजगार सेवक से गांव के सबसे गरीब 10 परिवारों का चयन कर उसका ब्योरा संबंधित खंड विकास अधिकारी को देने का निर्देश दिया हैे। डीआरडीए के पीडी डीएन दुबे ने बताया कि गांवों में गरीब परिवारों को रोजगार मुहैया कराने का काम किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर उन्हें जॉब कार्ड भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed