{"_id":"670570e49acd74678b00e3d4","slug":"pooja-pandal-is-ready-waiting-for-the-idols-ballia-news-c-190-1-svns1008-124384-2024-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: पूजा पंडाल सजकर तैयार, प्रतिमाओं का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: पूजा पंडाल सजकर तैयार, प्रतिमाओं का इंतजार
विज्ञापन
बलिया। नगर सहित ग्रामीणांचलों में दुर्गा पूजा में पंडालों के निर्माण एवं सजावट का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। पूजा समितियों के सदस्यों के साथ ही कलाकारों ने पूजा पंडालों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। नगर के रोडवेज बस स्टेशन के समीप गांधीनगर में पूजा समिति द्वारा अमरनाथ की गुफा के स्वरूप में दुर्गा पंडाल सजाया गया है। नगर के जापलिनगंज स्थित दुर्गा मंदिर के समीप मां शारदा नवयुवक मंडल द्वारा पूजा पंडाल को गिटार के रूप में बनाया जा रहा है। नगर के लोहापट्टी, गुदरी बाजार, जापलिनगंज पुलिस चौकी, ओक्डेनगंज, कासिम बाजार, कदम चौराहा, हरपुर मिड्ढी, कलेक्ट्रेट काॅलोनी सहित अन्य स्थानों पर पूजा पंडालों को अंतिम रूप देने में समितियों के सदस्य जुटे हैं।
बेल्थरारोड: मानस मंदिर बालसंघ पूजा समिति द्वारा पंडाल को पशुपतिनाथ मंदिर का स्वरूप दिया जा रहा है। चौकिया मोड़ पर गंगोत्री मंदिर की आकृति का पंडाल सज रहा है। यंग क्लब, नवयुवक दुर्गा पूजा, श्री सिंहवाहिनी, लोहा पट्टी, यूनाइटेड क्लब, अमर ज्योति क्लब, शास्त्री नगर, बस स्टेशन, सिविल लाइंस, इंडियन क्लब आदि संगठनों द्वारा पंडाल सजाए जा रहे हैं। रेवती: नगर के कुल चौबीस स्थानों तथा क्षेत्र में छत्तीस स्थानों पर पंडालों में महिषासुर मर्दिनी के साथ गणेश, सरस्वती,लक्ष्मी तथा कार्तिकेय की प्रतिमाएं स्थापित की जा रही हैं।
बुधवार को प्रतिमाओं का मुख अनावरण किया जाएगा। नगर समेत तहसील क्षेत्रों में दुर्गा पूजा पंडाल तैयार हो चुके हैं। शुभ मुहूर्त में मां दुर्गा की प्रतिमाएं पंडालों में स्थापित की जाएगी और उनके पट खुलेंगे। इसके साथ ही कई स्थानों पर मेला भी शुरू हो जाएगा। इसके लिए दुर्गा पूजा समितियां तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी हुई हैं।
विज्ञापन
पंडालों में कनेक्शन के लिए नहीं आया एक भी आवेदन
बलिया। पूजा पंडालों में प्रकाश व्यवस्था के लिए अभी तक एक भी कमेटी ने बिजली विभाग से कनेक्शन नहीं लिया है। ऐसे में विभाग अब सख्ती बरतने की तैयारी में है। सप्तमी के दिन से पूजा पंडाल पूरी तरह से गुलजार हो जाएंगे। पंडालों में मां देवी की प्रतिमाएं स्थापित हो जाएंगी। बिजली निगम ने पूजा कमेटियों से विद्युत कनेक्शन लेने का आग्रह किया था लेकिन अभी तक एक भी कमेटी ने आवेदन नहीं दिया है। विद्युत वितरण निगम खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता नरेंद्र प्रकाश ने बताया कि पूजा कमेटियों से अस्थायी कनेक्शन लेने का आग्रह किया गया था लेकिन अभी तक एक भी कमेटी ने कनेक्शन नहीं लिया। संवाद