फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Pond and pool on the verge of drying

तालाब और पोखरे सूखने के कगार पर

Sat, 23 Apr 2016 10:32 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो/ अमर उजाला, बलिया Updated Sat, 23 Apr 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
 भीषण गर्मी में गांव के तालाब व पोखरे सूखने के कगार पर हैं। इंडिया  मार्का हैंडपंप सहित घरों में लगे हैंडपंप भी जवाब देना शुरू कर दिया है।  सरकार के लाख प्रयास के बावजूद भी लोगों को शुद्ध पेयजल नसीब नहीं हो रहा  है। यही नहीं पोखरे या तालाबों में पानी का संचय भी नहीं किया जा रहा है,  लेकिन विभाग के कानों पर जूं तक नहीं रेग रही है।
विज्ञापन

ग्रामीण इलाकों में तो  स्थिति और भी भयावह हैं।

सरकार द्वारा जल संरक्षण व पौधरोपण का कार्य तो  किया जा रहा है। लेकिन जमीनी स्तर के बजाय कागजों पर दिखाई नहीं दे रहा है।  पहले तो पोखरों और कुएं के पानी से ही आम जनमानस का शरीर स्वस्थ व शुद्ध  रहता था। लेकिन आज के दौर में लगा इंडिया मार्का हैंडपंप भी पानी के साथ  जहर उगलना तथा सूखना शुरू कर दिया है। वहीं तालाब, पोखरे व कुआं अतिक्रमण  की भेंट चढ़ गया है।
विज्ञापन


क्षेत्र के जमुई, कठौड़ा, सींकिया, मोहरो,  इशारपीठपट्टी, एकईल, लखनापार, बहेरी, भूडाडीह, पन्दह सहित दर्जनों गांवों  के हैंडपम्पों ने पानी देना बंद कर दिया है। लेकिन इसके लिए कोई ठोस प्रयास  प्रशासन द्वारा नहीं किया जा रहा है। जबकि जल संचय व संरक्षण के लिए  जनप्रतिनिधि अपनी जिम्मेदारी महसूस नहीं कर रहे है।ं सरकार की योजनाओं को  अगर क्रियांवित कर प्रत्येक गांव के पोखरा, तालाब में पानी की उपलब्धता  सुनिश्चित  करा दिया जाए तो शायद आने वाले दिनों में प्राकृतिक आपदाओं से  आम जनमानस को बचाया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed