फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Polling workers will get food, snacks and tea for Rs 180

मतदान कर्मियों को 180 रुपये में मिलेगा भोजन, नाश्ता और चाय

Sun, 30 Jan 2022 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Polling workers will get food, snacks and tea for Rs 180
बलिया। विधानसभा चुनाव में लगाए गए मतदान कर्मियों के लिए परिषदीय स्कूलों के रसोइये भोजन बनाएंगे। इसके लिए मतदान कर्मी को दो समय के भोजन, नाश्ते और चाय के लिए 180 रुपये चुकाने होंगे। जिले में विधानसभा चुनाव के लिए छठवें चरण में तीन मार्च को वोट डाले जाएंगे।
विज्ञापन

मतदान कराने के लिए पोलिंग पार्टियां एक दिन पहले यानी दो मार्च को को मतदान केंद्रों पर पहुंच जाएंगी। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार कोई भी मतदान कर्मी किसी भी पार्टी या किसी व्यक्ति आदि के यहां भोजन नहीं कर सकेगा। मतदान कर्मियों के भोजन और नाश्ते की समस्या से निपटने के लिए परिषदीय स्कूलों में तैनात रसोइयों का सहारा लिया जाएगा। इसके लिए मतदान कर्मी रसोइयों को नकद भुगतान करेंगे।
विज्ञापन

------
15 रुपये में चाय और बिस्कुट
पोलिंग पार्टियों के मतदान केंद्र पहुंचने पर 15 रुपये में चाय और बिस्कुट मिलेंगे। दो मार्च की रात को भोजन मिलेगा। जिसके लिए प्रत्येक मतदान कर्मी को 50 रुपये देने होंगे। तीन मार्च की सुबह छह बजे चाय मिलेगी। इसके लिए 10 रुपये देने होंगे। सुबह आठ बजे नाश्ता मिलेगा। जिसके लिए मतदान कर्मी को 30 रुपये देने होंगे। दोपहर को एक बजे भोजन दिया जाएगा। जिसके लिए 50 रुपये खर्च करने होंगे। शाम तीन बजे चाय मिलेगी, जिसके लिए 10 रुपये खर्च करने होंगे। शाम पांच बजे बिस्कुट और चाय मिलेगी जिसके लिए 15 रुपये खर्च करने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
भोजन और नाश्ते का यह होगा मीनू
-दो मार्च को रात को भोजन में रोटी या पूड़ी, दाल, चावल, आलू, मटर और टमाटर की सब्जी व सलाद।
-तीन मार्च को नाश्ते में चाय, पूड़ी और आलू मटर की सब्जी।
-तीन मार्च को दोपहर खाने में रोटी, चावल, दाल, आलू, टमाटर और मटर की सब्जी व सलाद।
-तीन मार्च को शाम को पांच बजे बिस्कुट और चाय।
----
मतदान कर्मियों को उनके निजी व्यय और मांग पर परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों द्वारा निर्धारित मेन्यू के अनुसार मतदान कर्मियों को भोजन और नाश्ता मुहैया कराया जाएगा। इसके लिए मतदान कर्मियों को रसोइयों को नकद भुगतान करना होगा।
- शिवनारायन सिंह, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी
-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed