फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Politics started on daughter suicide politicians gathered in the village

Baliia News : बेटी की खुदखुशी पर शुरू हुई राजनीति, गांव में राजनीतिज्ञों का जमावड़ा, छलके पिता के आंसू

Thu, 27 Mar 2025 06:40 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Thu, 27 Mar 2025 06:40 PM IST
सार

बीते दिनों नगरा में मिली बेटी की लाश के बाद खुदखुशी की आशंका परिजनों के गले नहीं उतर रही। मामले में पिता के आंसू छलक रहे हैं और न्याय मांग रहे हैं। बहन बोली दोषियों को फांसी की सजा मिले। पुलिस ने घटना का सीन रिक्रिएट किया सवाल उठ रहे हैं कि कोई भी व्यक्ति अपना हाथ उस तरह से बांधकर कैसे खुदखुशी कर सकता है।
 

विज्ञापन
Politics started on daughter suicide politicians gathered in the village
मृतका के घर पर लगा राजनीतिज्ञों को जमावड़ा - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

नगरा थाना क्षेत्र का सरयां गुलाबराय में बेटी के खुदखुशी किये जाने की बात परिजनों के गले के नीचे नही उतर रही है। परिजनों का कहना है कि पूजा आत्महत्या क्यों करेगी। कोई दोनों हाथ पीछे बांध कर कोई कैसे सुसाइड कर सकता है। वहीं, पुलिस पूजा के मोबाइल के यूटयूब हिस्ट्री में फांसी लगाने के तरीके को सर्च करना व दोनों हाथ सटा हुआ न होना व पोस्टमार्टम रिपोर्ट आत्महत्या की तरफ ईशारा कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस ने जांच के पहलुओं की गहनता से जांच कर क्राइम सीन क्रिएट कराया। उसी तर्ज पर कइयों ने खुद हाथ बांधा। परिजनों की माने तो पूजा पेड़ पर चढ़ना जानती थी। पुलिस को जांच में हत्या करने के साक्ष्य नहीं मिल रहे हैं और आत्महत्या करने का स्पष्ट कारण नहीं मिल रहा है। जिसके कारण अब तक मामले का खुलासा करने में पेच फंसा हुआ है।
विज्ञापन


घटना के चौथे दिन चौहान बस्ती में सन्नाटा पसरा हुआ है। मृतका पूजा की बहन नेहा ने सपा महिला सभा के प्रतिनिधिमंडल के समक्ष आरोप लगाया कि पुलिस किसी कागज पर जबरिया हस्ताक्षर कराना चाहती है ताकि इस घटना को आत्महत्या का रूप दिया जा सके। बृहस्पतिवार को मृतका पूजा का दशकर्म था। इस दौरान पिता धर्मराज चौहान की आंखों से आंसू छलक उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने रुंधे गले से कहा कि मेरी बेटी की हत्या की गई है। दोषियों को फांसी से कम सजा न मिले। पुलिस हर आने जाने वालों पर कडी नजर रख रही है। परिजनों के अंदर पुलिसिया कार्यप्रणाली के प्रति आक्रोश है। इस बाबत सीओ आशीष मिश्र ने कहा कि सभी साक्ष्यों को ध्यान में रख कर मामले की गहनात से जांच पड़ताल की जा रही है। खुलासे के नजदीक पहुंच चुके हैं, जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

बिटिया को न्याय दिलाने के लिए सडक से सदन तक संघर्ष करेगी सपा
सरयां गुलाबराय गांव इन दिनों राजनीति का केंद्र बन गया है। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है। सपा महिला सभा के जिलाध्यक्ष कंचन भारती के नेतृत्व में 12 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने मृतका की मां सुनीता देवी व छोटी बहन नेहा से मिल कर घटना के बाबत विस्तृत जानकारी ली।

सपा नेत्री ने कहा कि भाजपा की सरकार में बहू बेटियां सुरक्षित नही हैं। पूजा की हत्या की गई है। उन्होने घटना के दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिये जाने की मांग की। कहा कि जिस दिन यह घटना घटी उसी दिन बाजे गाजे के साथ भाजपा के जिलाध्यक्ष का जगह जगह स्वागत हो रहा था किंतु किसी भाजपा नेता ने पीड़ित परिवार से मिल कर शोक व्यक्त करना भी मुनासिब नहीं समझा।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि बिटिया को न्याय दिलाने के लिये सपा सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी। घटना की रिपोर्ट सपा सुप्रीमो को भेजी जायेगी। प्रतिनिधिमंडल में नित्य सैनी, चिंता यादव, पुनीता सोनी, चंदा देवी, सोनी राजभर शामिल रहीं।


विधायक ने की मृतका के पिता की सुरक्षा की मांग
बेल्थरारोड विधान सभा क्षेत्र के विधायक हंसू राम ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर मृतका पूजा चौहान के पिता धर्मराज चौहान की सुरक्षा की मांग की है। विधायक ने पत्र में कहा है कि धर्मराज चौहान अपनी अपनी सुरक्षा को लेकर सशंकित हैं। इन्हें सुरक्षा की व्यवस्था सुनिश्चित किया जाय। विधायक प्रतिनिधि अरबाज खान ने मृतका के घर पहुंच कर विधायक के पत्र की जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed